तस्वीर में सवाई माधोपुर में सीता माता विकास समिति की बैठक में ग्रामीण बैठे हुए।

नीमली खुर्द में सवाई माधोपुर की अरावली पर्वतमाला में विराजमान श्री सीता माता जानकी मैया के प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले विराट मेले को लेकर सीता माता विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के आयोजन, धार्मिक कार्यक्रमों और विभिन्न गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में ग्राम नीमली खुर्द, ग्राम पंचायत जीनापुर सहित आसपास के क्षेत्र के ईश्वर तुल्य बड़े बुजुर्ग, सीता माता विकास समिति के अध्यक्ष भैरूलाल मीना, सीता माता विकास समिति के मीडिया प्रभारी मुकेश मीना मांदल नीमली खुर्द सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणवासी उपस्थित रहे।

सीता माता विकास समिति के अनुसार विराट मेले के कार्यक्रमों की शुरुआत 23 सितंबर 2026 से होगी। इस दिन सुबह 09:00 बजे रामायण पाठ का पूजन किया जाएगा, जिसके बाद रामायण पाठ शुरू होगा।

24 सितंबर 2026 को सुबह 09:00 बजे रामायण पाठ का समापन होगा। इसी अवसर पर सीता माता मंदिर में महाआरती होगी। इसके साथ ही सुबह 10:00 बजे झंडा पूजन कर मेले का शुभारंभ किया जाएगा। 24 सितंबर की शाम और रात्रि में एडवोकेट वीरेंद्र सिंह धाभाई की तरफ से विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

25 सितंबर 2026 को दिन में सुबह से ग्राम पंचायत जीनापुर के सरपंच राजेश मीणा की तरफ से कन्हैया पद दंगल का आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम और रात्रि में शंकर लाल मीणा मथुरापुर वालों की तरफ से विशाल भजन संध्या का आयोजन रहेगा।

26 सितंबर 2026 को श्री सीता माता जानकी मैया के प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारा दोपहर 10:00 बजे से शाम तक चलेगा। इसके साथ ही विराट मेले का समापन भी होगा।

विराट मेले को लेकर आयोजित बैठक और कार्यक्रमों की यह जानकारी सीता माता विकास समिति के मीडिया प्रभारी मुकेश मीना मांदल नीमली खुर्द द्वारा प्राप्त हुई।

Tags: