गंगापुर सिटी नगर परिषद में बहुमत से दूर कांग्रेस, 27 वार्ड जीतकर सबसे बड़ी पार्टी
गंगापुर सिटी नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस 27 वार्ड जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी, भाजपा को 17 और निर्दलीयों को 16 वार्ड मिले।
तस्वीर में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष शपथ लेते हुए विजयी पार्षद दिख रहे हैं।
गंगापुर सिटी नगर परिषद के 60 वार्डों के चुनाव परिणाम ने बोर्ड गठन को लेकर तस्वीर को रोचक बना दिया है। सोमवार को गवर्नमेंट पीजी कॉलेज गंगापुर सिटी में हुई मतगणना के बाद किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। कांग्रेस ने 27 वार्डों में जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जगह बनाई, जबकि भाजपा के 17 प्रत्याशी विजयी रहे। वहीं 16 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल की। ऐसे में निर्दलीय पार्षदों के सहयोग से कांग्रेस बोर्ड बनाने की स्थिति में नजर आ रही है। पिछली बार नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड था।
नगर परिषद के 60 वार्डों के लिए इस बार कुल 297 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। दूसरे चरण के तहत 11 सितंबर को मतदान हुआ था। इसमें 73.56 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो पिछले चुनाव की तुलना में 1.78 प्रतिशत अधिक मतदान रहा।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद वार्ड संख्या 11 से विजयी कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र अग्रवाल और वार्ड संख्या 21 से कांग्रेस प्रत्याशी रविकांत को रिटर्निंग अधिकारी विनोद कुमार ने शपथ दिलाई।
वार्डवार परिणामों में वार्ड 1 से भाजपा की जीनत, वार्ड 2 से कांग्रेस के राजेंद्र, वार्ड 3 से कांग्रेस के बुधराम, वार्ड 4 से निर्दलीय मानसिंह बेरवा, वार्ड 5 से भाजपा की प्रेमलता, वार्ड 6 से भाजपा के हुकम चंद, वार्ड 7 से निर्दलीय अनीशा बानो, वार्ड 8 से भाजपा की सुलोचना गुर्जर, वार्ड 9 से भाजपा के अतुल शर्मा और वार्ड 10 से निर्दलीय विष्णु सैनी विजयी रहे।
वार्ड 11 से कांग्रेस के वीरेंद्र अग्रवाल, वार्ड 12 से कांग्रेस की प्रियंका शर्मा, वार्ड 13 से कांग्रेस के दुष्यंत कटारिया, वार्ड 14 से निर्दलीय अनवर अली, वार्ड 15 से निर्दलीय भरत लाल, वार्ड 16 से निर्दलीय अबीना बानो, वार्ड 17 से कांग्रेस के मनोज, वार्ड 18 से कांग्रेस के विजेंद्र, वार्ड 19 से निर्दलीय सलमा बेगम और वार्ड 20 से भाजपा की चतरो देवी ने जीत दर्ज की।
वार्ड 21 से कांग्रेस के रविकांत, वार्ड 22 से कांग्रेस के राजेश शर्मा, वार्ड 23 से कांग्रेस के आकिब खान, वार्ड 24 से भाजपा की जानकी, वार्ड 25 से निर्दलीय रेनू अग्रवाल, वार्ड 26 से भाजपा के जितेंद्र कटारिया, वार्ड 27 से भाजपा के राजेंद्र गुप्ता, वार्ड 28 से भाजपा की उर्मिला धमोनिया, वार्ड 29 से कांग्रेस के रतन रेगर और वार्ड 30 से कांग्रेस के कृष्ण कुमार गोयल विजयी रहे।
वार्ड 31 से भाजपा के विजेंद्र, वार्ड 32 से भाजपा की ललिता, वार्ड 33 से कांग्रेस के गोपाल, वार्ड 34 से भाजपा की सरोज सिराधना, वार्ड 35 से कांग्रेस के गिरधारी, वार्ड 36 से भाजपा की गीता देवी, वार्ड 37 से निर्दलीय पदम, वार्ड 38 से निर्दलीय सतीश धमोनिया, वार्ड 39 से कांग्रेस की रतना देवी और वार्ड 40 से भाजपा के विनोद ने जीत हासिल की।
वार्ड 41 से कांग्रेस की मुमताज, वार्ड 42 से कांग्रेस के रसीद, वार्ड 43 से निर्दलीय राजेश मावई, वार्ड 44 से भाजपा के रवि जैमिनी, वार्ड 45 से निर्दलीय विकास ठेकला, वार्ड 46 से भाजपा के चंद्रशेखर मावई, वार्ड 47 से कांग्रेस की रीना सैनी, वार्ड 48 से कांग्रेस की सरोज मीणा, वार्ड 49 से निर्दलीय विजय गुप्ता और वार्ड 50 से निर्दलीय अनीता विजयी रहीं।
वार्ड 51 से कांग्रेस के जाबिर, वार्ड 52 से कांग्रेस की किन्नो देवी, वार्ड 53 से कांग्रेस के ऋषि मीणा, वार्ड 54 से निर्दलीय कृष्ण कुमार, वार्ड 55 से कांग्रेस के पंकज, वार्ड 56 से कांग्रेस के इस्माइल, वार्ड 57 से निर्दलीय विजय गुप्ता, वार्ड 58 से कांग्रेस के आजाद, वार्ड 59 से कांग्रेस की नौसिदा बानो और वार्ड 60 से कांग्रेस के मुजाहिद विजयी रहे।
इस तरह 60 सदस्यीय नगर परिषद में कांग्रेस 27 वार्डों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी है, जबकि भाजपा के खाते में 17 और निर्दलीयों के खाते में 16 वार्ड गए हैं। स्पष्ट बहुमत किसी भी दल को नहीं मिलने के कारण निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम हो गई है और उनके सहयोग से कांग्रेस बोर्ड गठन की स्थिति में नजर आ रही है।