बौंली में रामलीला मंचन की तैयारियां तेज, सदस्यों ने लिया पूर्ण सहयोग का संकल्प
बौंली में रामलीला मंचन को लेकर श्री राम कला मंडल की बैठक हुई। सदस्यों ने शपथ ली और शिव बगीची में ध्वज पूजन किया।
तस्वीर में बौंली में रामलीला मंचन की तैयारियों के दौरान शपथ लेते हुए समिति के सदस्य दिख रहे हैं।
बौंली में शारदीय नवरात्र के दौरान प्रतिवर्ष होने वाली रामलीला मंचन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में श्री राम कला मंडल बौंली के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों की बैठक भोलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई।
बैठक के दौरान रामलीला मंचन के दौरान पूर्ण सहयोग करने को लेकर सभी सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाई गई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद सभी सदस्य रामलीला मंच, शिव बगीची प्रांगण बौंली पहुंचे, जहां ध्वज पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान व्यास पीठ हंसराज शर्मा, श्री राम कला मंडल अध्यक्ष राघवेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष दिनेश पुरी, वरिष्ठ सदस्य श्रद्धा ओम त्रिवेदी, गोपाल शर्मा, मोहन सिंह राव, योगेश शर्मा, मदन सिंह राजावत, नरेंद्र दाधीच, प्रेमराज सैनी, रामावतार सैनी एवं शंकर सिंह बना सहित अनेकों सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
श्री राम कला मंडल की ओर से आयोजित रामलीला मंचन का कार्यक्रम 8 अक्टूबर से प्रारंभ होगा। शारदीय नवरात्र के दौरान होने वाले इस आयोजन को लेकर सदस्यों और पदाधिकारियों ने बैठक एवं ध्वज पूजन के माध्यम से अपनी सहभागिता और पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया।