कांग्रेस के मामा-भांजे की जोड़ी ने गंगापुर सिटी में दर्ज की शानदार जीत
गंगापुर सिटी नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस के मामा-भांजे कृष्ण कुमार गोयल और गिरधारी ठेकेदार ने अलग-अलग वार्डों से शानदार जीत दर्ज की।
तस्वीर में जीत के बाद फूलों की माला पहने हुए कांग्रेस प्रत्याशी दिख रहे हैं।
गंगापुर सिटी नगर परिषद चुनाव के परिणामों में कांग्रेस के लिए मामा-भांजे की जोड़ी की जीत खास चर्चा का विषय रही। कांग्रेस के टिकट पर अलग-अलग वार्डों से चुनाव मैदान में उतरे गिरधारी ठेकेदार और कृष्ण कुमार गोयल ने अपने-अपने वार्ड में जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 30 से कांग्रेस प्रत्याशी कृष्ण कुमार गोयल (कुबेर मेडिकल) ने भाजपा के अवध बिहारी को 519 मतों से पराजित किया। वहीं वार्ड नंबर 35 से कांग्रेस प्रत्याशी गिरधारी अग्रवाल (ठेकेदार) ने भाजपा के महेश आरेड्या को 262 मतों से हराकर जीत हासिल की।
चुनाव से पहले कांग्रेस की प्रत्याशी सूची में मामा-भांजे को अलग-अलग वार्डों से टिकट दिए जाने का राजनीतिक संयोग चर्चा में रहा था। अब दोनों के एक साथ चुनाव जीतने से यह संयोग और भी खास हो गया है।
परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और दोनों विजयी प्रत्याशियों को बधाई देने वालों का तांता लग गया। मामा-भांजे की इस जीत को कांग्रेस समर्थकों द्वारा क्षेत्र में पार्टी के मजबूत प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।
गंगापुर सिटी नगर परिषद चुनाव में दोनों प्रत्याशियों की जीत ने कांग्रेस के लिए एक खास राजनीतिक परिणाम दर्ज किया, जिसमें मामा-भांजे ने अलग-अलग वार्डों से जीत हासिल कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।