सवाई माधोपुर: हरसोता स्कूल के भवन व खेल मैदान के लिए भूमि आवंटित
जिला कलक्टर काना राम ने राजस्थान भू-राजस्व नियम 1963 के तहत शिक्षा विभाग को 0.24 हैक्टेयर भूमि निःशुल्क आवंटित की।
Update: 2026-09-24 12:36 GMT
सवाई माधोपुर, 24 सितम्बर। हरसोता के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के भवन निर्माण और खेल मैदान के लिए भूमि आवंटित की गई है। जिला कलक्टर काना राम ने प्रधानाचार्य महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय हरसोता की मांग, तहसीलदार बौंली के प्रस्ताव एवं उपखण्ड अधिकारी बौंली की अभिशंषा के आधार पर यह प्रशासनिक कार्रवाई की।
जिला कलक्टर ने ग्राम हरसोता की 0.24 हैक्टेयर भूमि राजस्थान भू-राजस्व नियम, 1963 के तहत महात्म गांधी राजकीय विद्यालय हरसोता के भवन निर्माण एवं खेल मैदान के लिए शिक्षा विभाग को आवंटित की है।
यह भूमि शिक्षा विभाग को निर्धारित शर्तो एवं निबन्धनों पर निःशुल्क आवंटित की गई है। भूमि आवंटन से विद्यालय के भवन निर्माण और खेल मैदान के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध हो गई है।