गंगापुर सिटी: भारत विकास परिषद ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
संस्कृति सप्ताह के तहत आयोजित शिविर में 90 लोगों के ब्लड प्रेशर, शुगर और वजन की नि:शुल्क जांच की गई।
तस्वीर में पार्क में टेबल लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।
भारत विकास परिषद् शाखा-गंगापुर सिटी एवं शिव ॐ डायग्नोस्टिक एण्ड होम कलेक्शन सेंटर के सहयोग से संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत 24 सितंबर 2026, गुरुवार को प्रातः 6:00 बजे से 8:00 बजे तक पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के अमृत उद्यान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 90 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।
कार्यक्रम गुड मॉर्निंग हैप्पीनेस ग्रुप के अध्यक्ष श्री दामोदर लाल जी गर्ग एडवोकेट एवं संरक्षक श्री सुरेश चंद गुप्ता सेवानिवृत लेखाधिकारी के आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्रपट के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर तथा वंदे मातरम् के साथ की गई।
इसके बाद अतिथियों एवं शाखा पदाधिकारियों का स्वागत-सम्मान किया गया। शाखा अध्यक्ष श्री रमेश चंद गुप्ता पट्टीवाले ने स्वागत भाषण दिया। गुड मॉर्निंग हैप्पीनेस ग्रुप के अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में भारत विकास परिषद् द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
संस्कृति सप्ताह के प्रभारी श्री वासुदेव बंसल एवं कार्यक्रम संयोजक श्री राजेश खंडेलवाल के सानिध्य में स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में BLOOD PRESSURE, SUGAR एवं WEIGHT की जांचें निःशुल्क की गईं। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया और कुल 90 लोगों ने अपनी जांच करवाई।
इस अवसर पर शाखा के कोषाध्यक्ष श्री सुधीर कुमार रावत, शाखा समन्वयक श्री शिवनारायण गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य श्री लक्ष्मीनारायण प्रॉपर्टी, श्री अश्विनी गुलाटी, श्री कैलाश मित्तल, शाखा सदस्य श्री सुरेश चंद शर्मा (Rtd.Jen.), श्री कमलेश भारद्वाज, श्री राजेश कुमार गुप्ता कंपाउंडर, श्री देवकी नंदन गुप्ता फर्नीचर, श्री सदभाव आर्य तथा अपनी टीम के साथ लैब के निदेशक श्री विशाल पाराशर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।