गंगापुर सिटी: शिवार्धन बिल्ड एस्टेट ग्रुप की बिजनेस मीटिंग आयोजित
एमडी सीएल दातोनिया और बीडीडी सुरेश शर्मा ने रियल एस्टेट सेक्टर में ग्रुप से जुड़कर काम करने के फायदों और अवसरों पर चर्चा की।
तस्वीर में गंगापुर सिटी में आयोजित मीटिंग के दौरान शिवार्धन ग्रुप के सदस्य खड़े नजर आ रहे हैं।
शिवार्धन बिल्ड एस्टेट ग्रुप जयपुर की मीटिंग 23 सितम्बर को दोपहर 3 बजे गंगापुर सिटी के मंगलम् होटल में आयोजित की गई। कार्यक्रम में शिवार्धन ग्रुप के एम.डी. सर सी.एल. दातोनिया और बिजनेस डेवलपमेंट डायरेक्टर सुरेश शर्मा मुख्य अतिथि रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत गर्मजोशी के साथ हर-हर महादेव के नारों से हुई। इसके बाद शिवार्धन है तो सम्भव है के नारों से पूरा मीटिंग हॉल गूंज उठा। मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर साफा बंधवाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से रियल एस्टेट क्षेत्र में शिवार्धन ग्रुप के साथ मिलकर कार्य करने से होने वाले फायदों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोग शिवार्धन ग्रुप से जुड़कर अपने और अपने परिवारों के सपने साकार कर रहे हैं।
मीटिंग में गंगापुर सिटी टीम के पिन्टू महावर, टीकम महावर, फूलचन्द कोली, नारायण महावर, खेमचन्द गोठवाल पत्रकार, धनन्जय शर्मा, रामजीलाल गुर्जर, राजेन्द्र बैरवा, शिवचरण जाटव, हेमराज, देवकीनन्दन, सोनू, विजय विजयवर्गीय, दिनेश, विष्णु, मदनमोहन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन फूलचन्द कोली ने किया।