तस्वीर में गंगापुर सिटी में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान नव निर्वाचित पार्षदों को माला और साफा पहनाकर सम्मानित करते हुए कॉलोनीवासी नजर आ रहे हैं।   

गंगापुर सिटी में मदन मोहन भक्त मंडल एवं कॉलोनीवासियों की ओर से नव निर्वाचित पार्षदों के सम्मान में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह बनवारी बर्फ वाले के निज निवास पर हुआ, जहां क्षेत्रवासियों ने नव निर्वाचित पार्षदों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।

समारोह के दौरान पंकज मंगलम, रवि जेमिनी एवं मुमताज अहमद का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया। उपस्थित लोगों ने नव निर्वाचित पार्षदों को जीत की बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि सभी पार्षद क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते हुए विकास कार्यों को गति देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। समारोह में क्षेत्रवासियों ने नव निर्वाचित पार्षदों के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में रविन्द्र सिंघल बालोती, बनवारी बर्फ वाले, नारायण महावर, दिनेश सलेमपुर, दिनेश वाड़ा सावता, नरेश राज गारमेंट्स, सतीश बालोती, भागचंद, विष्णु नमक वाले, देवकीनंदन महावर, खेमचंद सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं कॉलोनीवासी मौजूद रहे।

Tags: