तस्वीर में राजस्थान शिक्षक संघ की बैठक के दौरान शिक्षक साथी खड़े हुए हैं।

राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) जिला सवाई माधोपुर के समस्त प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक पदाधिकारियों और शिक्षक साथियों की बैठक 13 सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजे सालोदा, गंगापुर सिटी स्थित प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सोहन लाल गुप्ता और सुरेश चंद शर्मा ने की।

बैठक की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माला पहनाकर की गई। इसके बाद जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

सम्मेलन के आयोजन के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं। जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु संयोजक की जिम्मेदारी अध्यक्ष सत्यप्रकाश गर्ग और कोषाध्यक्ष हनुमान शर्मा को सौंपी गई। जलपान की जिम्मेदारी नरेश सिसोदिया और मोहिद खान को दी गई।

इसी क्रम में माला और साफा की व्यवस्था की जिम्मेदारी गोपाल लाल गुप्ता को, मोमेंट की जिम्मेदारी चंद प्रकाश को तथा बैनर की जिम्मेदारी महेश जैन को सौंपी गई। बैठक में संगठन के प्रदेश, जिला और ब्लॉक पदाधिकारियों के साथ शिक्षक साथियों की मौजूदगी में सम्मेलन की व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।

बैठक में तय की गई जिम्मेदारियों के साथ जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के सफल आयोजन की तैयारियों को आगे बढ़ाने की रूपरेखा स्पष्ट की गई।

Tags: