सवाई माधोपुर में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर 27 सितम्बर को पर्यटकों के स्वागत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, हेरिटेज वॉक, स्वच्छता अभियान और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन विभाग की ओर से इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस “डिजिटल एजेंडा एण्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टू रिडिजाइन टूरिज्म” थीम पर मनाया जाएगा।

पर्यटक स्वागत केन्द्र के उप निदेशक मधुसूदन सिंह ने बताया कि 27 सितम्बर को प्रातः 7 बजे रेलवे स्टेशन पर पर्यटकों का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा।

इसके बाद प्रातः 8 बजे पर्यटन विभाग एवं इंटेक द्वारा भैरू दरवाजे से हेरीटेज वॉक आयोजित की जाएगी। वहीं प्रातः 9 बजे गलता मंदिर पर साफ-सफाई कार्य किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 9ः30 बजे विद्यार्थियों के मध्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आयोजित ये कार्यक्रम पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत और स्वच्छता से जुड़े विभिन्न आयोजनों के माध्यम से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होंगे।

Tags: