सवाई माधोपुर, 24 सितम्बर। विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत सवाई माधोपुर जिले में 26 से 28 सितंबर 2026 तक प्रत्येक गिरदावर सर्किल मुख्यालय पर भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त स्तरीय सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिले की सभी तहसीलों के गिरदावर सर्किल मुख्यालयों पर सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक लगने वाले इन शिविरों में 22 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहकर आमजन की समस्याओं, लंबित प्रकरणों और परिवेदनाओं का मौके पर निस्तारण करेंगे तथा पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

राजस्थान सरकार के राजस्व विभाग की ओर से आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य आमजन को राजस्व सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराना है। जिला कलक्टर काना राम ने बताया कि शिविरों में जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन की भावना को सुदृढ़ करते हुए विकसित भारत-विकसित राजस्थान के लक्ष्य को प्राप्त करने में आमजन, किसानों, महिलाओं एवं युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

शिविरों में राजस्व विभाग की ओर से राजस्व अभिलेख एवं खातों का शुद्धिकरण, आपसी सहमति से खातों का विभाजन, रास्ते के प्रकरणों का निस्तारण, नामांतरकरण संबंधी प्रकरणों का निस्तारण, सरकारी/चारागाह/विभागीय भूमियों के अतिक्रमण प्रकरण, भूमिहीन किसानों को भूमि आवंटन, गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार प्रदान करना, सीमाज्ञान/पत्थरगढ़ी के प्रकरणों का निस्तारण, आबादी विस्तार हेतु राजकीय भूमि आवंटन एवं आरक्षण, सार्वजनिक/राजकीय प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन/आरक्षण प्रस्ताव, जाति/मूल निवास/हैसियत प्रमाण-पत्र जारी करना तथा फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य किए जाएंगे।

सवाई माधोपुर तहसील के गिरदावर सर्किलों में 26 सितम्बर को ठींगला सवाई माधोपुर गिरदावर सर्किल में आटूनकलां, पचीपल्या, करमोदा, दोंदरी, खटूपुरा, हिम्मतपुरा, जीनापुर, रामड़ी एवं गम्भीरा ग्राम पंचायतों के शिविर पंचायत समिति सभागार सवाई माधोपुर में आयोजित होंगे। कुस्तला में कुस्तला, डेकवा, मुई एवं जुवाड़ तथा रवाजना चौड़ में रवाजना डूंगर, पांचोलास, खिजूरी, रवांजना चौड़ के शिविर संबंधित भारत निर्माण सेवा केन्द्र में लगेंगे।

27 सितम्बर को फलौदी गिरदावर सर्किल में फलौदी, टोडरा, चितारा, दोलाड़ा एवं बलवन खुर्द ग्राम पंचायतों के शिविर भारत निर्माण सेवा केन्द्र में होंगे। लहसोड़ा सर्किल में सेवतीकलां, लहसोड़ा, दूमोदा, रामपुरा के शिविर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लहसोड़ा में तथा सूरवाल सर्किल में सूरवाल, सुनारी, सिनौली एवं मैनुपरा और जटवाड़ा कला सर्किल में जटवाड़ा कलां, लोरवाड़ा, नींदडदा एवं बंधा ग्राम पंचायतों के शिविर भारत निर्माण सेवा केन्द्र में आयोजित होंगे।

28 सितम्बर को सेलू सर्किल में सेलू, अजनोटी, जड़ावता एवं पढ़ाना तथा कुण्डेरा सर्किल में कुण्डेरा, मखौली, भदलाव, चकेरी, दोबड़ा कलां, खिलचीपुर सर्किल में खिलचीपुर, शेरपुर, रांवल, छारोदा और श्यामपुरा सर्किल में श्यामपुरा, बाड़ोलास, ओलवाड़ा एवं एण्डा ग्राम पंचायतों के शिविर संबंधित भारत निर्माण सेवा केन्द्र में आयोजित किए जाएंगे।

खण्डार तहसील के गिरदावर सर्किलों में 26 सितम्बर को बालेर गिरदावर सर्किल में कुरेड़ी, बालेर एवं बिचपुरी गुजरान तथा बहरावंडा कला में क्यारदा कला, कोसरा-छारेटातोड एवं बहरावण्डा कलां और सींगोरकलां में अक्षयगढ़, सींगोरकलां, रोडावद ग्राम पंचायत के शिविर संबंधित भारत निर्माण सेवा केन्द्र में आयोजित होंगे। खण्डार में कस्बा खण्डार, बरनावदा एवं अनियाला के शिविर पंचायत समिति सभागार खण्डार में लगाए जाएंगे।

27 सितम्बर को गोठ बिहारी सर्किल में गोठबिहारी, गोठड़ा, तलावड़ा, जयसिंहपुरा एवं मेई सर्किल में मेई कलां एवं खण्डेवला तथा बहरावण्डा खुर्द सर्किल में बहरावण्डा खुर्द, अल्लापुर एवं छाण और पाली सर्किल में दौलतपुरा, पाली एवं गण्डावर के शिविर आयोजित होंगे। 28 सितम्बर को डूंगरी सर्किल में डूंगरी, नायपुर, भूरी पहाड़ी, खिदरपुर जादौन ग्राम पंचायतों के शिविर संबंधित भारत निर्माण सेवा केन्द्र में लगाए जाएंगे।

चौथ का बरवाड़ा तहसील में 26 सितम्बर को आदलवाड़ा कला गिरदावर सर्किल में आदलवाड़ा कला, बिनजारी एवं जौंला तथा भगवतगढ़ में भगवतगढ़, झोंपड़ा एवं भैडोला के शिविर आयोजित होंगे। 27 सितम्बर को चौथ का बरवाड़ा सर्किल में चौथ का बरवाड़ा एवं बलरिया तथा पांवडेरा सर्किल में पांवडेरा, डिडायच एवं रजवाना के शिविर होंगे। 28 सितम्बर को शिवाड़ सर्किल में शिवाड़ एवं ईसरदा तथा सारसोप सर्किल में सारसोप, महापुरा एवं टापुर ग्राम पंचायत के शिविर संबंधित भारत निर्माण सेवा केन्द्र में आयोजित किए जाएंगे।

गंगापुर सिटी तहसील में 26 सितम्बर को आईएलआर गंगापुर सिटी के समस्त पटवार मण्डल सर्किल में नगर परिषद गंगापुर सिटी, चूली, छावा, टोकसी एवं महूकलां के शिविर पंचायत समिति गंगापुर सिटी में आयोजित किए जाएंगे। 27 सितम्बर को आईएलआर उदेईकलां के समस्त पटवार मण्डल सर्किल में उदेई कलां, खानुपर बडौदा एवं जाट बड़ौदा के शिविर होंगे। 28 सितम्बर को आईएलआर खूंटला सलोना सर्किल में खूंटला सलोना, अहमदपुर, आस्ट्रोली, बामनबड़ौदा तथा आईएलआर बाढ़कलां के समस्त पटवार मण्डल सर्किल में बाढ़कलां, हिंगोटिया, उमरी, हबीबपुर-मोतीपुर, बिदरखां एवं सलेमपुर ग्राम पंचायतों के शिविर संबंधित भारत निर्माण सेवा केन्द्र में आयोजित होंगे।

बामनवास तहसील में 26 सितम्बर को लिवाली गिरदावर सर्किल में लिवाली, कोहली प्रेमपुरा, घुडला, अमावरा सर्किल में अमावरा, डूंगर पट्टी, डूंगरवाड़ा, बामनवास पट्टी कलां सर्किल में बामनवास ग्राम पंचायतों के शिविर संबंधित भारत निर्माण सेवा केन्द्र में होंगे। बामनवास पट्टी खुर्द सर्किल में बामनवास ग्राम पंचायत के शिविर पंचायत समिति परिसर बामनवास में आयोजित किए जाएंगे।

27 सितम्बर को पिपलाई सर्किल में पिपलाई, कोयला, गूर्जर बड़ौदा, सीतौड़ एवं खेड़ली सर्किल में खेडली, डाबर, चांदनहोली, बाढ़ मोहनपुर, सरसाली, लाडपुरा तथा शफीपुरा सर्किल में शफीपुरा, सराय, गंडाल, नागतलाई के शिविर आयोजित होंगे। 28 सितम्बर को जाहिरा सर्किल में जाहिरा, टोडा, रानीला, टुन्डीला, सुकार सर्किल में सुकार, भांवरा, रिवाली, बिचपुरी तथा ककराला सर्किल में ककराला, भीटोली, मीना कोलेता ग्राम पंचायतों के शिविर संबंधित भारत निर्माण सेवा केन्द्र में होंगे।

बौंली तहसील में 26 सितम्बर को जस्टाना गिरदावर सर्किल में जस्टाना एवं गालद कलां तथा मामडोली गिरदावर सर्किल में मामडोली, कोड्याई एवं झनून ग्राम पंचायतों के शिविर भारत निर्माण सेवा केन्द्र में आयोजित किए जाएंगे। 27 सितम्बर को कोलाड़ा सर्किल में कोलाड़ा, थडोली, बागडोली एवं पीपलवाड़ा सर्किल में पीपलवाड़ा, हिन्दुपुरा, निमोद-राठोद, हथडोली ग्राम पंचायतों के शिविर संबंधित भारत निर्माण सेवा केन्द्र में लगाए जाएंगे। 28 सितम्बर को बौंली सर्किल में लाखनपुर, बांसटोरड़ा, बड़ागांव सरवर, नगरपालिका बौंली के शिविर पंचायत समिति सभागार बौंली में आयोजित होंगे।

मित्रपुरा तहसील में 26 सितम्बर को दतुली गिरदावर सर्किल में दतुली, उदगांव, पीपलदा एवं गोतोड़ ग्राम पंचायतों के शिविर आयोजित होंगे। 27 सितम्बर को बपूई गिरदावर सर्किल में बपूई, कुशलपुरा, लाखनपुर तथा 28 सितम्बर को मित्रपुरा सर्किल में मित्रपुरा, मोरन एवं बोरदा ग्राम पंचायतों के शिविर संबंधित भारत निर्माण सेवा केन्द्र में आयोजित किए जाएंगे।

जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्र के आमजन से अपील की है कि वे 26 से 28 सितंबर तक आयोजित होने वाले अपने निकटतम ग्रामीण सेवा शिविर में पहुंचकर संबंधित विभाग की सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उठाएं तथा लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं। इन शिविरों के माध्यम से राजस्व सेवाओं से जुड़े लंबित प्रकरणों के निस्तारण के साथ पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी मौके पर की जाएगी।

Tags: