डीग पंचायत राज चुनाव: मतदान में कुम्हेर से आगे निकली डीग पंचायत समिति
दोपहर 1 बजे तक डीग पंचायत समिति में 42.82% और कुम्हेर में 37.17% मतदान हुआ, जबकि जिला परिषद के लिए कुल 39.73% वोट पड़े।
राजस्थान सरकार के ग्रह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने अपने गांव बेढम ने अपने पुत्र के साथ मतदान किया
डीग। पंचायत राज आम चुनाव 2026 के तहत 14 नवंबर को जिला परिषद सदस्य और डीग-कुम्हेर पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक जारी मतदान के आंकड़ों में डीग पंचायत समिति क्षेत्र में मतदाताओं की भागीदारी कुम्हेर की तुलना में अधिक दर्ज की गई।
प्राप्त मतदान आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक डीग पंचायत समिति में 42.82 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि कुम्हेर पंचायत समिति में 37.17 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
वहीं, जिला परिषद सदस्य चुनाव के तहत डीग और कुम्हेर दोनों क्षेत्रों में दोपहर 1 बजे तक कुल 39.73 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
पंचायत राज आम चुनाव 2026 के तहत जारी मतदान में डीग और कुम्हेर पंचायत समिति के आंकड़ों में अंतर सामने आया है। दोपहर 1 बजे तक डीग पंचायत समिति मतदान प्रतिशत के मामले में आगे रही, जबकि जिला परिषद सदस्य चुनाव में दोनों क्षेत्रों का संयुक्त मतदान प्रतिशत 39.73 रहा।