डीग के जाटोली थून में चुनावी रंजिश को लेकर झगड़ा, पुलिस ने 14 को हिरासत में लिया
जनूथर थाना क्षेत्र में विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था कायम की और आचार संहिता उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
डीग के जाटोली थून गांव में चुनावी रंजिश विवाद के बाद पुलिस ने कार्रवाई कर 14 लोगों को हिरासत में लिया।
डीग जिले के जनूथर थाना क्षेत्र के गांव जाटोली थून में चुनावी रंजिश को लेकर हुए झगड़े के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 14 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित कर शांति व्यवस्था कायम कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को गांव जाटोली थून में चुनावी रंजिश को लेकर विवाद के बाद झगड़ा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डीग पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कल सायं 7:00 बजे तक मामले में लगभग 14 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका था। इसके साथ ही मौके पर शांति व्यवस्था कायम की गई।
डीग पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि आपराधिक किस्म के व्यक्तियों पर पुलिस की पैनी नजर है। चुनावी माहौल बिगाड़ने अथवा आदर्श आचार संहिता के विरुद्ध कार्य करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने साफ किया है कि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जाटोली थून की घटना के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया गया है।