डीग और कुम्हेर में शांतिपूर्ण मतदान जारी, सुबह 10 बजे तक दर्ज हुआ इतना मतदान
डीग और कुम्हेर में पंचायत राज आम चुनाव 2026 के तहत 14 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक डीग में 18.20 प्रतिशत और कुम्हेर में 17.59 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।
पंचायत राज आम चुनाव 2026 के तहत 14 नवंबर को शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए डीग जिला कलेक्टर मयंक मनीष, एसपी कांबले शरण गोपीनाथ व कुम्हेर एसडीएम ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीग। पंचायत राज आम चुनाव 2026 के तहत 14 नवंबर को जिला परिषद सदस्य, डीग पंचायत समिति सदस्य और कुम्हेर पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान जारी है। डीग और कुम्हेर में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं और चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस की टीमें सक्रिय हैं।
जिला कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी मयंक मनीष तथा एसपी कांबले शरण गोपीनाथ ने अलग-अलग टीमें गठित कर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारी बूथों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का जायजा ले रहे हैं, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।
मतदान के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, सुबह 10 बजे तक डीग में 18.20 प्रतिशत और कुम्हेर में 17.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान कुम्हेर एसडीएम भी मौजूद रहे।
डीग और कुम्हेर में मतदान प्रक्रिया जारी रहने के बीच जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें बूथों का निरीक्षण कर चुनाव व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।