खेरवाड़ा स्थित श्री रुद्राणी महाकालिका शक्तिपीठ में नवरात्रि के अवसर पर वैदिक विधि-विधान के साथ घट स्थापना कर धार्मिक आयोजनों का शुभारंभ किया गया।   

खेरवाड़ा स्थित श्री रुद्राणी महाकालिका शक्तिपीठ में रविवार को अभिजित मुहूर्त में वैदिक विधि-विधान के साथ घट स्थापना की गई। इस अवसर पर घट स्थापना, अखंड ज्योत प्रज्वलन, नवीन ध्वजारोहण और जवारा स्थापना सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। घट स्थापना के साथ ही शक्तिपीठ में नवरात्रि के धार्मिक आयोजनों का शुभारंभ हो गया।

मंदिर के महंत भारत भूषण जोशी ने बताया कि नवरात्रि के अवसर पर शक्तिपीठ में विशेष पूजा-अर्चना और साधना की जा रही है। उन्होंने बताया कि विगत कई वर्षों से जोशी निराहार रहते हुए प्रतिदिन प्रातः 4 बजे कालिका साधना करते हैं।

श्री रुद्राणी गरबा मंडल के अनुसार, इस वर्ष अंकिता विवेक पंचाल परिवार मुख्य यजमान के रूप में धार्मिक अनुष्ठानों में भाग ले रहा है। वैदिक परंपरा के अनुसार संपन्न हुए अनुष्ठानों के साथ शक्तिपीठ में नवरात्रि की पूजा-अर्चना और साधना का क्रम शुरू हो गया है।


Tags: