रवाड़ा के श्री रुद्राणी महाकालिका शक्तिपीठ में नवरात्रि अनुष्ठान के दौरान घट स्थापना और विशेष पूजा-अर्चना के बाद देवी की प्रतिमा का श्रृंगार किया गया।   

खैरवाड़ा। श्री रुद्राणी महाकालिका शक्तिपीठ में रविवार को अभिजित मुहूर्त में घट स्थापना के साथ नवरात्रि अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर वैदिक पद्धति से घट स्थापना, अखंड ज्योत प्रज्वलन, नवीन ध्वजारोहण और जवारा स्थापना के उपक्रम संपन्न किए गए।

मंदिर के पीठाधीश्वर महंत भारत भूषण महाराज ने बताया कि शक्तिपीठ में सभी धार्मिक अनुष्ठान वैदिक विधि-विधान के अनुसार किए गए। महाराज स्वयं 50 नवरात्रि से निराहार रहकर साधना कर रहे हैं। इस दौरान वे मौन व्रत का पालन करते हैं, नंगे पैर रहते हैं और भूमि पर शयन करते हैं। वे प्रतिदिन प्रातः 4 बजे कालिका साधना करते हैं।

श्री रुद्राणी गरबा मंडल ने बताया कि इस वर्ष अंकिता विवेक पंचाल परिवार मुख्य यजमान हैं। घट स्थापना, अखंड ज्योत प्रज्वलन, नवीन ध्वजारोहण और जवारा स्थापना के साथ शक्तिपीठ में नवरात्रि के धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हुई।

Tags: