तस्वीर में सड़क पर पारंपरिक परिधान पहने महिलाएं एवं लड़कियां एक साथ नृत्य करती दिख रही हैं।

आमेट। जिलोला ग्राम पंचायत के वरनिया गांव स्थित वरणीया महादेव मंदिर में वली चोखला समस्त जाट समाज की ओर से आयोजित 24 घंटे की अखंड रामधुन का समापन हुआ। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में जाट समाज के लोगों ने भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा निकाली।

शोभायात्रा में घोड़े, डीजे, बैंड, ढोल, मादल और थाली के साथ समाज के पुरुष, महिलाएं तथा बच्चे शामिल हुए। सभी नाचते-गाते हुए शोभायात्रा में आगे बढ़े।

क्षेत्र में अच्छी बारिश एवं खुशहाली की कामना को लेकर अखंड रामधुन का आयोजन किया गया था। रामधुन के समापन के बाद निकाली गई शोभायात्रा में समाज के लोगों की सहभागिता रही।

Tags: