तस्वीर में राजसमंद एसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे लोग और पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं।

राजसमंद के वार्ड नंबर 16 से कांग्रेस प्रत्याशी हिम्मत कीर के साथ मारपीट के आरोप को लेकर मामला गरमा गया है। हिम्मत कीर ने भाजपा प्रत्याशी के पुत्र नीतपाल सिंह पर मारपीट का आरोप लगाया है।

घटना के विरोध में देर रात आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में हिम्मत कीर के परिजन और कांग्रेस कार्यकर्ता राजसमंद पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।

धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों की मांग है कि कांकरोली थाना अधिकारी सरोज बेरवा को निलंबित किया जाए। इसके साथ ही नीतपाल सिंह को भी सस्पेंड करने की मांग की जा रही है।

धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने थाना अधिकारी सरोज बेरवा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

मामले को लेकर पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद है। कांग्रेस प्रत्याशी के साथ मारपीट के आरोप और उसके विरोध में SP कार्यालय के बाहर शुरू हुआ धरना अब पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद का केंद्र बन गया है।

Tags: