तस्वीर में गांधी नगर में जमीन पर बैठकर हनुमान चालीसा पाठ करते लोग दिख रहे हैं।

आमेट। हनुमान चालीसा पाठ अभियान के तहत नगर के गांधी नगर स्थित वाल्मीकि बस्ती में रविवार रात हनुमान चालीसा के ग्यारह पाठ किए गए। पाठ की शुरुआत रात 8:15 बजे हुई। हारमोनियम, ढोलक और मंजीरों के साथ एक पाठ से दूसरे पाठ के बीच राम नाम का कीर्तन किया गया।

वाल्मीकि बस्ती के बंधुओं ने भी धार्मिक भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरे आयोजन के दौरान आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। हनुमान चालीसा के ग्यारह पाठ के बाद रात 9:15 बजे आरती की गई और प्रसाद का वितरण हुआ।

इस दौरान नन्द किशोर कंसारा, सुरेश सोनी, गौतम कोठारी, शिव लाल झाला, मुकेश सिरोया, गणपत लाल चौधरी, भूपेंद्र पुरोहित, मदन लाल लखारा, डाल चंद, तुलसी राम लखारा, शंकर लाल हरिजन, मुकेश कुमार हरिजन, रतन लाल हरिजन, दीपक कुमार हरिजन, जगदीश चंद्र हरिजन, वीरू हरिजन, हेमराज हरिजन, सुशीला देवी, शांता देवी, नर्बदा देवी सहित मोहल्ले के महिला, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे। गांधी नगर में आयोजित इस पाठ अभियान में सामूहिक धार्मिक सहभागिता के साथ राम नाम कीर्तन और भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Tags: