तस्वीर में सारणिया खेड़ा में ताइक्वांडो गियर पहने दो खिलाड़ी और उनके पीछे आयोजक दिख रहे हैं।

आमेट। समीपवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सारणिया खेड़ा में आयोजित 35वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच रोचक मुकाबले देखने को मिले। अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मुकाबलों में दमखम दिखाया।

प्रतियोगिता के खेल संयोजक अरविंद विश्नोई ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन केन्द्राध्यक्ष गौरीशंकर, पर्यवेक्षक आरपी रतन लाल सालवी, संयोजक मुकेश वैष्णव और शारीरिक शिक्षक हीरा लाल माली के निर्देशन में मैच खेले गए।

17 वर्ष छात्र वर्ग के 38 केजी भार वर्ग में ओलनाखेड़ा के ललित कुमावत ने सारणिया खेड़ा के गोपाल गुर्जर को पराजित किया। 48 केजी भार वर्ग में पवन कुमार खाखरमाला ने ओलनाखेड़ा के युवराज सिंह को हराया। वहीं अरानव आचार्य, ओरेंज काउंटी राजसमंद ने राइजिंग स्टार कुरज के दिग्विजय सिंह भाटी को पराजित किया।

17 वर्ष छात्रा वर्ग में 35 केजी भार वर्ग में सारणिया खेड़ा की कृष्णा कंवर ने भादला की भागू पूर्बिया को हराया। 42 केजी में सारणिया खेड़ा की रविना जाट ने पुष्पा खाखरमाल को, 49 केजी में तरुणा जाट ने सारणिया खेड़ा की किंजल कंवर को तथा 52 केजी में गोवल की सुपा कंवर ने ओलनाखेड़ा की वर्षा जाट को पराजित किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक अरविंद विश्नोई, कुलदीप खटीक, रमेश आमेटा, हीरालाल माली, कृष्ण कांत विश्नोई, पूनम चौधरी, सोनिया खटीक, सम्पत मीणा, हरिकिशन खटीक आदि रहे।

इस अवसर पर भगवान लाल कुमावत, प्रकाश कुमावत, शंकर लाल, मांगीलाल, बंशीलाल कुमावत, कैलाश कुमावत, बालूराम, लक्ष्मण कुमावत, नरेश कुमावत, प्राध्यापक मानवेन्द्र सिंह चौहान, मांगीलाल गुर्जर, लक्ष्मी लाल जीनगर, जीतराम प्रजापत, जितेन्द्र कुमार, भैरुलाल मेवाड़ा, किशन लाल जाट, रिजवान अहमद, धर्मराज मीणा, जमना शंकर आमेटा, राजेन्द्र भांड, ओमप्रकाश आचार्य, महेश वैष्णव, गिरीराज रेगर आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सारणिया खेड़ा में जारी जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए इन मुकाबलों में विभिन्न भार वर्गों के खिलाड़ियों ने प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ निर्णायकों और अतिथियों की मौजूदगी में खेल गतिविधियां जारी रहीं।

Tags: