तस्वीर में राजसमंद के मुंडोल गांव के पास सड़क मार्ग से गुजर रही भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा और उसके आसपास चल रहे लोग दिखाई दे रहे हैं।

राजसमंद में गणेश विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा राजनगर थाना क्षेत्र के मुंडोल गांव के पास हुआ, जहां गणपति विसर्जन के लिए प्रतिमा ले जाते समय मूर्ति रास्ते में विद्युत लाइन की चपेट में आ गई।

प्रतिमा के विद्युत लाइन से टकराते ही अचानक करंट फैल गया। इसकी चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर विराट की मौत हो गई। गणेश विसर्जन के दौरान हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलने पर राजनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

गणेश विसर्जन के दौरान हुए इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

Tags: