तस्वीर में श्री वीर तेजाजी महाराज का मंदिर फूलों और लाइटों से सजा हुआ दिखाई दे रहा है।   

राजसमन्द में 20 सितम्बर रविवार को जाट समाज की ओर से जिला स्तरीय तेजा दशमी महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के तहत भव्य शोभायात्रा एवं वाहन रैली निकाली जाएगी, जिसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में समाजबंधुओं के शामिल होने की संभावना है।

शोभायात्रा जाट छात्रावास से रवाना होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वीर तेजाजी महाराज मंदिर, धोइन्दा पहुंचेगी। आयोजन को लेकर जाट समाज की ओर से गांव-गांव जनसंपर्क एवं निमंत्रण अभियान चलाया गया है।

जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले इस जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर समस्त जाट समाज राजसमन्द एवं तेजा दशमी महोत्सव आयोजन समिति की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन को लेकर आम जन श्रद्धावान में भी उत्साह है। 20 सितम्बर को होने वाली शोभायात्रा और वाहन रैली महोत्सव के प्रमुख आयोजनों में शामिल होगी।

Tags: