वंदना कॅरियर इंस्टिट्यूट 21 हजार जरूरतमंद स्टूडेंट्स को देगा निशुल्क कोचिंग
कोटा स्थित संस्थान ऑनलाइन माध्यम से NEET-JEE की निशुल्क तैयारी कराएगा, ऑफलाइन एडमिशन पर मिलेगी 100% तक स्कॉलरशिप।
तस्वीर में लाल बैकग्राउंड के सामने मुस्कुराते हुए खड़े वंदना कॅरियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर तुषार दुबे।
कोटा, 1 अक्टूबर। वंदना कॅरियर इंस्टिट्यूट ने 21 हजार NEET और JEE स्टूडेंट्स को ऑनलाइन कक्षाओं में निशुल्क प्रवेश देने की घोषणा की है। इस पहल का लाभ दूरदराज ग्रामीण इलाकों के किसानों, मजदूरों और रोज कमाने-खाने वाले लोगों के जरूरतमंद बच्चों को मिलेगा।
वंदना कॅरियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर तुषार दुबे ने बताया कि सभी 21 हजार चयनित स्टूडेंट्स को वंदना कॅरियर इंस्टिट्यूट के ऐप के माध्यम से ऑनलाइन NEET एवं JEE तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क करवाई जाएगी।
तुषार दुबे ने बताया कि वंदना कॅरियर इंस्टिट्यूट में ऑफलाइन NEET, JEE एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को भी 100% तक स्कॉलरशिप दी जा रही है। स्कॉलरशिप एडमिशन टेस्ट के माध्यम से स्टूडेंट्स को एक करोड़ तक की एडमिशन स्कॉलरशिप भी दी जा रही है। इसमें कैश प्राइज, सर्टिफिकेट एवं मेडल्स दिए जाएंगे। यह स्कॉलरशिप 31 अक्टूबर तक जारी रहेगी।
तुषार दुबे ने कहा कि वंदना कॅरियर इंस्टिट्यूट का संकल्प है कि कोई भी स्टूडेंट पैसों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे। स्टूडेंट्स को कम फीस में अच्छी शिक्षा मिले, इसी उद्देश्य से स्टूडेंट्स के हितों के लिए वंदना कॅरियर इंस्टिट्यूट कई अभियान चला रहा है।