कोटा में माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण, बांटी खाद्य सामग्री
महाराज माधवराव सिंधिया वेलफेयर सोसाइटी ने आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर जरूरतमंदों को सहायता प्रदान की।
कोटा में माधवराव सिंधिया की प्रतिमा के समक्ष खड़े वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य।
कोटा। वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि छावनी चौराहे स्थित महाराज माधवराव सिंधिया पार्क में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री भी वितरित की गई।
महाराज माधवराव सिंधिया वेलफेयर सोसायटी राजस्थान के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट इन्द्रमोहन सिंह हनी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जननायक कैलाशवासी माधवराव सिंधिया जी की पुण्यतिथि पर सभी कार्यकर्ता एकत्र हुए और उनकी प्रतिमा पर मालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान वक्ताओं ने माधवराव सिंधिया के कृतित्व और व्यक्तित्व को याद किया। उन्होंने उनके बताए मार्ग और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों के साथ ही बड़ी संख्या में सोसाइटी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुण्यतिथि कार्यक्रम में श्रद्धांजलि के साथ जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरण भी किया गया।