कोटा में अशोक सिंघल जन्मशताब्दी पर विराट हिंदू समागम, विहिप ने लिया जायजा
विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए।
तस्वीर में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी कोटा स्थित मैदान में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए।
कोटा। श्रद्धेय अशोक सिंघल जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आगामी 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट हिंदू समागम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्व हिंदू परिषद कोटा महानगर के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर वहां चल रही तैयारियों और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं से जुड़े कार्यों की स्थिति देखी और संबंधित कार्यकर्ताओं एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी निर्धारित कार्य समयसीमा में पूर्ण करने तथा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में विभाग के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने आयोजन से जुड़ी तैयारियों को समय पर पूरा करने और सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया।
इस अवसर पर प्रांत विधि संयोजक नवीन शर्मा, प्रांत सेवा प्रमुख विष्णु सालवी, प्रांत सह प्रचार प्रमुख मोहन मालव, महानगर अध्यक्ष नाथ मित्तल, महानगर मंत्री आशीष शर्मा, प्रचार प्रमुख रामबाबू मालव एवं सह प्रचार प्रमुख सुनील पोकरा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।