तस्वीर में कोटा के राजकीय उच्च प्राथमिक नवीन भवन स्कूल में अमृतम सेवा संस्थान की सदस्य और स्कूल के विद्यार्थी पौधे और गमले पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।

कोटा। बल्लभबाड़ी, गुमानपुरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक नवीन भवन स्कूल में अमृतम सेवा संस्थान कोटा की ओर से गमले वितरण एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था ने विद्यालय को 50 पौधे व गमले भेंट किए और स्कूल परिसर में पौधारोपण किया।

संस्था अध्यक्ष ज्योति यादव ने बताया कि अमृतम सेवा संस्थान की ओर से समय-समय पर विद्यालय और विद्यार्थियों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाती रही है। इसी क्रम में पौधे और गमले भेंट कर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पेड़-पौधों के जीवन में महत्व और पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता समझाई गई। पौधारोपण के बाद विद्यार्थियों को फल एवं मिठाई वितरित की गई।

कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाध्यापक भंवर सिंह हाड़ा, वृक्षारोपण प्रभारी मोहम्मद अबरार पठान, विद्यालय स्टाफ तथा अमृतम सेवा संस्थान की पारिवारिक सहयोगी सदस्य सावित्री बैरवा, मोहिनी यादव, वंदना नायक, रेखा मलिक, इंदु चौधरी, कमलेश यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

विद्यालय परिसर में पौधे लगाने और विद्यार्थियों को उनके महत्व के प्रति जागरूक करने के साथ कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों की भागीदारी को बढ़ावा देना रहा।

Tags: