कोटा में भारतेंदु बाबू हरिशचंद की 176वीं जयंती पर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
कोटा में भारतेंदु बाबू हरिशचंद की 176वीं जयंती पर अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति ने लाडपुरा में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में राजेश बिरला सहित समाज के गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
तस्वीर में कोटा में लाडपुरा स्थित भारतेंदु बाबू हरिश्चंद्र की प्रतिमा के पास खड़े अतिथि और समाज के गणमान्य सदस्य नजर आ रहे हैं।
कोटा, 9 सितंबर। भारतेंदु बाबू हरिशचंद की 176वीं जयंती बुधवार को कोटा में मनाई गई। अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति कोटा संभाग के तत्वावधान में लाडपुरा स्थित जगदीश होटल के पास उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
संभाग महामंत्री संजय गोयल और महामंत्री गजानंद सिंघल ने बताया कि पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम में संभाग अध्यक्ष के साथ अतिथि नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेश बिरला, समाजसेवी नवल किशोर गर्ग एवं प्रमोद अग्रवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहनलाल अग्रवाल ने की।
राजेश बिरला ने भारतेंदु बाबू हरिशचंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अग्रवाल समाज के युवाओं को ऐसे महान पुरुष से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां एक-दो भाषाओं का उपयोग करने में कठिनाई होती है, वहीं भारतेंदु बाबू हरिशचंद अग्रवाल समाज के गौरव और हिंदी साहित्य व पत्रकारिता के जनक थे तथा 22 भाषाओं का उपयोग करते थे। 34 वर्ष की आयु में उनका निधन होना बड़ा दुख का विषय रहा।
कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष मनोज गोयल, मनोज गुप्ता, संगठन मंत्री नवीन अग्रवाल, उप मंत्री भारती जैन, आराधना अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी की उपस्थिति में भारतेंदु बाबू हरिशचंद की जयंती का कार्यक्रम संपन्न हुआ।