कोटा: गणेश महोत्सव में वरिष्ठ नागरिक सम्मानित, युवा शक्ति ग्रुप ने आयोजित किया समारोह
तलवंडी सेक्टर-2 में गणेश महोत्सव के दौरान वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह और भव्य महाआरती आयोजित की गई।
तलवंडी में गणेश महोत्सव के दौरान महाआरती करते श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक।
कोटा में वार्ड 94 युवा शक्ति ग्रुप, तलवंडी सेक्टर-2 की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव में वरिष्ठ जन सम्मान समारोह हुआ। समारोह में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों का पुष्पमाला एवं सम्मान के साथ अभिनंदन किया गया। युवाओं ने वरिष्ठजनों से आशीर्वाद लेकर उनके अनुभव, सामाजिक योगदान एवं मार्गदर्शन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
समारोह में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के साथ युवा एवं महिला मंडल की सदस्यों ने भी सहभागिता की। आयोजकों ने कहा कि वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को संस्कार, सामाजिक जिम्मेदारी और जीवन की दिशा मिलती है। गणेश महोत्सव के अवसर पर वरिष्ठजनों का सम्मान करना युवाओं के लिए गौरव का विषय है।
समारोह में सज्जन सिंह, राम नारायण गुप्ता, राम नारायण मेहता, जगदीश प्रसाद श्रीवास्तव, श्रीपाल बैरवा, रविकांत दुबे, श्रीचंद गुप्ता, कैलाश मंगल, संदीप, बद्रीप्रसाद दुबे, बी.एल. गौतम, गोपाल गुप्ता, नारायण, रावी शर्मा, एस.के.एस. चौधरी, राजेन्द्र वर्मा, के.के. विजय, हनुमान प्रसाद सुमन, रामस्वरूप शर्मा, रामशरण चतुर्वेदी, गोपाल जैन, नंदकिशोर भार्गव, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जुझार सिंह हाड़ा, नटवरलाल बोहरा, राम सिंह चौहान, ओ.पी. शर्मा, ताराचंद, कन्हैया लाल, जय कुमार जैन, भारत सिंह गहलोत एवं ब्रह्मानंद विद्यार्थी सहित अन्य वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में हेमलता सिंह गहलोत, स्वीटी शर्मा, अनुभा खंडेलवाल, रेखा गुप्ता, रोहित गुप्ता, मयंक खंडेलवाल, यतीश शर्मा, रोहित व्यास, जसराज सिंह, जय कुमार जैन, अशोक शर्मा, दुष्यंत सिंह गहलोत, वंदना शर्मा, ममता शर्मा, हनुमान गर्ग, बुद्धि प्रकाश, युवराज सिंह गहलोत, यशराज सिंह, वंश मीणा, शिवांश गुप्ता सहित युवा शक्ति ग्रुप के सदस्य एवं महिला मंडल की महिलाएं उपस्थित रहीं।
आयोजकों ने बताया कि ऐसे सामाजिक आयोजनों का उद्देश्य क्षेत्र के वरिष्ठजनों को सम्मान देने के साथ ही युवा पीढ़ी को उनके अनुभवों से जोड़ना है। क्षेत्रवासियों ने भी युवा शक्ति ग्रुप की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक सौहार्द एवं पीढ़ियों के बीच आपसी जुड़ाव को मजबूत करते हैं।
इसी क्रम में कोटा युवा शक्ति ग्रुप, वार्ड 94, सेक्टर-2, तलवंडी की ओर से आयोजित श्री गणेश महोत्सव के पावन अवसर पर बुधवार रात्रि 8 बजे भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, महिलाएं, बच्चे एवं युवा शामिल हुए और भगवान श्री गणेश की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में समाजसेवी हिम्मत सिंह हाड़ा, समाजसेवी जसराज सिंह, समाजसेवी यतीश शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोहित व्यास, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह शक्तावत एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमेश गोस्वामी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर युवा शक्ति ग्रुप की ओर से सभी विशिष्ट अतिथियों का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। वहीं अतिथियों द्वारा गणेश महोत्सव में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाने वाले नन्हे बच्चों का भी सम्मान किया गया। वरिष्ठजनों, बच्चों, युवाओं और महिला मंडल की सहभागिता से आयोजित कार्यक्रम ने गणेश महोत्सव को सामाजिक जुड़ाव और सम्मान की पहल से जोड़ा।