गंगापुर सिटी में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय 14 वर्षीय कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान मैदान पर खेलते हुए खिलाड़ी।   

गंगापुर सिटी में 70वीं राज्य स्तरीय 14 वर्षीय कबड्डी प्रतियोगिता के लीग मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। बालक एवं बालिका वर्ग के सभी लीग मैच सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद दोनों वर्गों में अपने-अपने पूल में शीर्ष स्थान हासिल करने वाली 8-8 टीमों ने सुपर लीग में जगह पक्की कर ली है। सुपर लीग के लिए चयनित 8-8 टीमों को चार-चार के दो ग्रुपों में बांटा गया है।

70वीं राज्य स्तरीय 14 वर्षीय बालक-बालिका खेलकूद प्रतियोगिता के पांचवें दिन सुपर लीग मुकाबले शुरू हुए। शुभम मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हिंडौन-करौली बाईपास, खानपुर बड़ौदा की प्रधानाचार्य एवं संयोजक 70वीं राज्य स्तरीय 14 वर्षीय छात्र कबड्डी प्रतियोगिता पूजा मीणा, राजेंद्र मीणा प्रधानाचार्य/सहसंयोजक पीएमसी राजकोट मध्य विद्यालय गंगापुर सिटी, बत्ती लाल मीणा फिजिकल डिप्टी संयुक्त निदेशक कार्यालय संभाग भरतपुर, रूप सिंह मीणा उप प्राचार्य पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर सिटी, करणपुर मीणा व्याख्याता शारीरिक शिक्षक एवं प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता प्रारंभ करवाई।

जिला शिक्षा अधिकारी देवीलाल मीणा ने सुपर लीग में पहुंची सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने तथा जिला, राज्य और देश का गौरव बढ़ाने के लिए संकल्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

सुपर लीग मुकाबलों में पहुंचने वाली बालिका वर्ग की टीमों को स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में आवास की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जबकि बालक वर्ग की सुपर लीग की टीमों को शुभम मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हिंडौन-करौली बाईपास में आवास उपलब्ध कराया गया। पीएम श्री राजकीय माध्यमिक विद्यालय गंगापुर सिटी के स्टाफ की ओर से सभी खिलाड़ियों, दल प्रभारियों और निर्णायकों के लिए विद्यालय में भोजन की व्यवस्था की गई।

मीडिया एवं खेल प्रभारी शारीरिक शिक्षक शफी मोहम्मद ने बताया कि बालक वर्ग के सुपर लीग मुकाबलों में ब्यावर ने बीकानेर को 14 अंक से, अजमेर ने डीडवाना को 15 अंक से, सीकर ने बालोतरा को 16 अंक से और जयपुर ने चूरू को 53 अंक से पराजित किया।

सांयकालीन मैचों में ब्यावर ने अजमेर को सात अंक से, जयपुर ने सीकर को 39 अंक से, बालोतरा ने चूरू को 14 से और डीडवाना ने बीकानेर को शतरंज से पराजित किया।

बालिका वर्ग के सुपर लीग मुकाबले रात 8:00 बजे एवं दोपहर बाद 3:00 बजे से खेले गए। प्रातः खेले गए मुकाबलों में बीकानेर ने सीकर को 29 अंक से, बालोतरा ने ब्यावर को 65 ढंग से, जयपुर ने चूरू को 39 अंक से और जोधपुर ने हनुमानगढ़ को चार अंक से पराजित किया। इसके बाद बालोतरा ने बीकानेर को चैन से, सी करने ब्यावर को 21 अंक से, हनुमानगढ़ ने चूरू को पैसा ढंग से और जोधपुर ने जयपुर को चार अंक से पराजित किया।

बालक एवं बालिका वर्ग के सभी लीग मैच सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। दोनों वर्गों में अपने-अपने पूल में शीर्ष स्थान हासिल करने वाली 8-8 टीमों ने सुपर लीग में जगह पक्की की है। प्रतियोगिता के अगले दौर के सुपर लीग मुकाबले शुभम मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हिंडौन-करौली बाईपास, गंगापुर सिटी के खेल मैदान पर खेले गए।

प्रतियोगिता के आयोजन में संयोजक पूजा मीणा, सहसंयोजक राजेंद्र मीणा, बत्ती लाल मीणा, रूप सिंह मीणा, करणपुर मीणा सहित संबंधित विद्यालयों के स्टाफ की भूमिका रही। मीडिया प्रभारी एवं शारीरिक शिक्षक शफी मोहम्मद ने प्रतियोगिता से जुड़े परिणामों की जानकारी दी।