तस्वीर में गंगापुर सिटी में मंच पर बैठे विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी और अतिथि।   

गंगापुर सिटी में रविवार को आयोजित जिला स्तरीय ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान एवं दायित्व ग्रहण समारोह में 221 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। विप्र फाउंडेशन जोन 1-डी के तत्वावधान में हुए इस समारोह में शिक्षा, प्रशासन, चिकित्सा, खेल, कला और व्यवसाय सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मान मिला। साथ ही विप्र फाउंडेशन के प्रदेश एवं विभिन्न जिलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मंच पर शपथ ग्रहण कर संगठन, समाज एवं सेवा के प्रति अपने दायित्व का संकल्प लिया।

समारोह के मुख्य अतिथि विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा ‘चच्चू भैया’, कोटा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में विप्र फाउंडेशन राजस्थान के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश शर्मा, RAS अधिकारी रवि कुमार शर्मा एवं राकेश शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सियाराम शर्मा एवं हेमेन्द्र वशिष्ठ, संगठन महामंत्री कैलाश तिवाड़ी, संगठन महामंत्री जोन 1-ई हरि सूदन शर्मा एवं पूर्व चेयरमैन कृषि उपज मंडी समिति चाकसू कैलाश शर्मा उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान विप्र फाउंडेशन के प्रदेश एवं विभिन्न जिलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मंच पर शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण करने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में दिलीप तिवारी, जिलाध्यक्ष गंगापुर सिटी, सुरेश चंद शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष गंगापुर सिटी, विष्णु गुरुजी, प्रदेश सचिव गंगापुर सिटी, धीरज शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष करौली, मनमोहन शर्मा, जिलाध्यक्ष दौसा, बालमुकुंद शर्मा, जिला महामंत्री दौसा, शिवचरण शर्मा, प्रदेश सचिव कैलादेवी, राजेश शर्मा, जिला महामंत्री गंगापुर सिटी, आशुतोष तिवारी, जिलाध्यक्ष करौली, विक्की उपाध्याय, जिला महामंत्री करौली, जयंत कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ करौली, संतोष कुमार शर्मा, जिला महामंत्री सवाई माधोपुर तथा मनीष लाटा, जिला महामंत्री दौसा शामिल रहे।

प्रदेशाध्यक्ष डॉ हेमन्त शर्मा ने बताया कि समारोह में 221 प्रतिभाओं को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित प्रतिभाओं में शिक्षा, प्रशासन, चिकित्सा, खेल, कला, व्यवसाय सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा एवं समाज के होनहार शामिल रहे। प्रतिभाओं के साथ उनके परिवारजन भी बड़ी संख्या में समारोह में उपस्थित रहे।

प्रतिभाओं के सम्मान के दौरान पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। परिजनों के चेहरों पर गर्व और खुशी का भाव दिखाई दिया। अतिथियों ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज की नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

समारोह में सैकड़ों की संख्या में प्रतिभाएं, उनके परिवारजन, समाजबंधु, समाजसेवी एवं कार्यक्रम सहयोगी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में सामाजिक एकजुटता और आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य समाजबंधुओं में श्याम जी सेवा, रमेश जी खादी, गोपाल शर्मा पार्थ, सूर्यप्रकाश शर्मा, शिंभूदयाल शर्मा, शिवचरण शर्मा अन्ना, राजकुमार उपाध्याय, सुरेश चंद शर्मा, भूदेव प्रसाद शर्मा, वासुदेव शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, मदनमोहन शर्मा, राजेंद्र सहारिया, महेंद्र कुम्भाल, विजय शर्मा, शिवचरण शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, अंकुश शर्मा, रवि उपाध्याय, महेश शर्मा, प्रदीप त्रिपाठी, सतीश शर्मा, रमन कुमार शर्मा, राधारमण शर्मा, डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित, देवेंद्र शर्मा, गोविन्द शर्मा, पवन भारद्वाज, महेन्द्र शर्मा, प्रेम चंद शर्मा, डॉ. हेमेन्द्र तिवारी, पीयूष तिवाड़ी, प्रवीण कुमार शर्मा, विवेक पाठक, बृजेश उपाध्याय, विजेंद्र कुमार शर्मा, अतुल मुद्गल, शिवचरण शर्मा, उमेश कुमार शर्मा, गोपाल लाल शर्मा, रविभूषण जैमिनी, सचिन शर्मा, सूर्य प्रकाश शर्मा, राजेश आचार्य, राजेश शुक्ला, संतोष महंत, सियाराम शर्मा, दुर्गेश पाराशर एवं वी. के. शर्मा सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।

अतिथियों ने विप्र फाउंडेशन द्वारा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा संगठन को समाज की सेवा से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को सम्मान और उचित मंच प्रदान करना समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य है।

कार्यक्रम का मंच संचालन दुर्गेश शर्मा एवं युवा जिलाध्यक्ष धनेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, कार्यक्रम सहयोगियों एवं समाजबंधुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में जिलाध्यक्ष दिलीप तिवाड़ी ने सभी अतिथियों, सम्मानित प्रतिभाओं, उनके परिवारजनों एवं उपस्थित समाजबंधुओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Tags: