गंगापुर सिटी: नगर परिषद जश्ने फतेह कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की बैठक आयोजित
हाजी फार्म हाउस में हुई बैठक में 7 अक्टूबर के कार्यक्रम की रूपरेखा तय, इंदिरा मीणा और रामकेश मीणा समेत प्रमुख नेता होंगे शामिल।
तस्वीर में गंगापुर सिटी स्थित हाजी फार्म हाउस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल लोग।
गंगापुर सिटी में नगर परिषद के जश्ने फतेह कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में आज 5 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे हाजी फार्म हाउस पर जिला महामंत्री कांग्रेस आई हाजी जमील खान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बताया गया कि 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को प्रातः 10 बजे सदर थाने के सामने स्थित हाजी फार्म हाउस पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री हाजी जमील खान की जानिब से जश्ने फतेह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा मीणा, विधायक बामनवास एवं गंगापुर सिटी के विधायक श्री रामकेश जी मीणा, नेता प्रतिपक्ष विधानसभा, राष्ट्रीय सचिव धीरज मीणा, गंगापुर सिटी के सभापति श्री कृष्ण कुमार जी गोयल, उपसभापति मुजाहिद गद्दी, गंगापुर सिटी एवं बामनवास से श्रीमती रेखा मीणा सहित 22 चेयरमैन के तशरीफ लाने की जानकारी दी गई। इसी तरह वजीरपुर के कांग्रेसी पार्षद भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस मौके पर जिला करौली के सभापति एवं उपसभापति अमीनुद्दीन खान भी तशरीफ ला रहे हैं। सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों से अपील की गई कि वे समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
बैठक के दौरान निसार अहमद, कारी यूसुफ साहब, कमरुद्दीन, जावेद, उमर, उस्मान सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी कांग्रेस बंधुओं से जश्ने फतेह नगर परिषद गंगापुर सिटी को कामयाब बनाने के लिए अपनी हाजिरी अवश्य देने की अपील की गई।