राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के मुख्य संरक्षक एवं प्रशासनिक अध्यक्ष श्रीमान सियाराम शर्मा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान, जयपुर को पत्र लिखकर पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में मध्यावधि अवकाश के दौरान शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने पर उपार्जित अवकाश अथवा क्षतिपूर्ति अवकाश स्वीकृत करने के आदेश जारी करने की मांग की है।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई है। इसके अंतर्गत निर्वाचन प्रक्रिया 28.11.2026 तक चलेगी। इसी अवधि में शिक्षा विभाग के शिविरा पंचांग के अनुसार शिक्षकों का मध्यावधि अवकाश दिनांक 4 नवंबर 2017 से 15 नवंबर 2026 तक घोषित किया गया है।

राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) का कहना है कि निर्वाचन विभाग द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव संपन्न करवाने के लिए अधिकाशं शिक्षकों को चुनाव कार्य में लगाया जाएगा। ऐसे में मध्यावधि अवकाश के दौरान शिक्षकों की निर्वाचन ड्यूटी लगने की स्थिति में उन्हें नियमानुसार अवकाश का लाभ दिए जाने की मांग की गई है।

प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री सोहन लाल गुप्ता ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजे पत्र में मांग की गई है कि मध्यावधि अवकाश में शिक्षकों को पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में लगाया जाता है तो उनके लिए नियमों के अनुसार उपार्जित अवकाश अथवा क्षतिपूर्ति अवकाश स्वीकृति हेतु आदेश जारी किए जाएं।

शिक्षक संघ की यह मांग पंचायती राज चुनाव की निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया और शिक्षकों के घोषित मध्यावधि अवकाश के बीच ड्यूटी लगाए जाने की स्थिति से जुड़ी है। संघ ने चुनाव अवधि में मध्यावधि अवकाश के दौरान कार्य करने वाले शिक्षकों को नियमानुसार अवकाश दिए जाने की मांग मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान के समक्ष रखी है।

Tags: