चित्तौड़गढ़ में पंचायत चुनाव मतगणना की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करती जिला निर्वाचन अधिकारी।

चित्तौड़गढ़। पंचायतीराज आम चुनाव के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू की उपस्थिति में मतगणना दलों का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ। इस प्रक्रिया के तहत पंचायत समितिवार मतगणना दलों का गठन किया गया।

निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतगणना दलों को आवंटित किया गया। द्वितीय रेंडमाइजेशन के माध्यम से पंचायत समितिवार दलों का गठन कर मतगणना की व्यवस्थाओं को निर्धारित किया गया।

इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश धाकड़ और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कृतिक जैन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना के लिए दलों का यह द्वितीय रेंडमाइजेशन निर्वाचन प्रक्रिया की तैयारियों का महत्वपूर्ण चरण रहा।

Tags: