माहेश्वरी समाज के सदस्य चित्तौड़गढ़ के मंदिर परिसर में अन्नकूट महोत्सव के दौरान खड़े दिखाई दे रहे हैं।

चित्तौड़गढ़। माहेश्वरी जन सेवा समिति की ओर से आयोजित अन्नकूट महोत्सव में समाज के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों का पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि सभापति अनिल ईनाणी थे, जबकि अध्यक्षता भरत जागेटिया ने की। विशिष्ट अतिथियों में कपासन उपसभापति नीतू ईनाणी, बस्सी सरपंच अनिता जागेटिया, नानालाल भूतड़ा, पार्षद शैलेंद्र झंवर, धर्मेंद्र मूंदड़ा, प्रदीप काबरा, गोपाल जाजू, प्रेम बाहेती, अनिता सोनी, नीतू समदानी, सुनीता भदादा और संगीता सोमानी सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

समिति की ओर से संरक्षक गोविंद गदिया, कैलाश तोषनीवाल, शिवनारायण बजाज, सत्यनारायण आगाल, जमनालाल सोमानी, प्रहलाद पुंगलिया, दिनेश आगाल, रमेशचंद्र काबरा, अध्यक्ष भरत जागेटिया, महेश नुवाल, सत्यनारायण तोषनीवाल, शंकरलाल काबरा, राकेश पोरवाल, ओमप्रकाश पोरवाल, अशोक कलंत्री, पुष्कर सोमानी, नारायण जागेटिया, मुकेश सोमानी एवं सुरेश बांगड़ ने अतिथियों का पगड़ी पहनाकर, शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत-अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान माहेश्वरी समाज की एकता, संगठन और सामाजिक सहभागिता को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया। अन्नकूट महोत्सव के साथ आयोजित इस सम्मान समारोह में समाज के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन कर सामाजिक संगठन और सहभागिता का संदेश दिया गया।

Tags: