चित्तौड़गढ़ की गोपाल गौशाला में संत और समिति के सदस्य गोपाष्टमी पर गो-पुष्ठी यज्ञ करते हुए दिख रहे हैं।

चित्तौड़गढ़। गोपाष्टमी के अवसर पर चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति ने मंगलवार को गांधीनगर स्थित गोपाल गौशाला में गो-पुष्ठी यज्ञ, गो पूजन और गोसेवा के कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुतियां दी गईं तथा गौशाला की सभी गायों को गुड़ और चारा खिलाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ग्वालों की छोटी बालिकाओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद गोमाता की तस्वीर स्थापित कर गो-पुष्ठी यज्ञ संपन्न कराया गया। पं. दीपक ने मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां दिलवाईं। संत विनोद यति के सानिध्य में गौ पूजन किया गया। इस दौरान गायों को चुनरी ओढ़ाकर, तिलक लगाकर और गुड़ खिलाकर उनका श्रृंगार किया गया। इसके बाद आरती उतारी गई।

समिति के कार्यकर्ताओं ने गौशाला की सभी गायों को गुड़ और चारा खिलाया। साथ ही गौशाला में श्रमदान कर गोसेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में गौ स्तुति की गई और गोमाता की आरती उतारी गई।

इस अवसर पर गौशाला में सेवा करने वाले गौ सेवादारों और ग्वालों का भी सम्मान किया गया। उन्हें भगवा उपरना ओढ़ाकर, तिलक लगाकर और मिठाई भेंट की गई।

संत विनोद यति ने कहा कि गोमाता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। जिस घर में प्रतिदिन गाय की पूजा होती है, वहां नकारात्मक शक्ति नहीं आती है। उन्होंने कहा कि गाय का दर्शन करना ही तीर्थयात्रा के समान है।

कार्यक्रम में सुशील शर्मा, चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश नाहटा, पर्यावरण संरक्षण सहप्रांत संयोजक धर्मपाल गोयल, आरएसएस नगर प्रचारक देवांग, धर्मेन्द्र मूंदड़ा, राजू प्रजापत, अमन गौड़, कुलदीप पारीक, अर्जुन जोशी, विपुल सिंह, नारायण बल्दवा, राजवीर कसेरा, पंकज तिवाड़ी, राजन माली, मनीष भड़कत्या, मोहित गौड़, केशव कालानी, दीपक राजोरा, विकास सोनी, रौनक सोनी, शुभम गोखरू, अंकुश पटवा, वीर सोनी, शुभम सोनी, मनीष वैष्णव, कनिष्क नायक, किशन सिंह, जय योगी, राहुल सोनी, शुभम तनेजा, राहुल दीक्षित, पंकज लोठ, सांवरिया प्रजापत, पुनीत सिंह, हरीश वेद, अर्पित वैष्णव, कृष्ण सोनी, विक्रम सिंह, कविश, अल्पेश सोनी, प्रकाश जोशी, युगल सोनी, विजय सोनी, डॉ. सीपी पटेल, राजेन्द्र सुराणा, ओम भंडारी, सतीश सोनी, गोविन्द सोनी, अंकित वैष्णव, शुभम सेन, नानू पटवा, अम्बालाल और कालुलाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। गोपाष्टमी पर आयोजित इस कार्यक्रम में यज्ञ, पूजन, गौशाला में श्रमदान और गौसेवकों के सम्मान के माध्यम से समिति ने गोसेवा से जुड़ी गतिविधियां संपन्न कीं।

Tags: