चित्तौड़गढ़ के नामदेव भवन में आयोजित अन्नकूट महोत्सव व दीपावली मिलन समारोह में मंच पर उपस्थित सांसद सीपी जोशी, सभापति अनिल ईनाणी और अन्य अतिथि गण।

चित्तौड़गढ़ में श्रीनामदेव दर्जी समाज की ओर से नामदेव भवन में अन्नकूट महोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने भाग लेकर आराध्य देव संत शिरोमणि नामदेव के आदर्शों को स्मरण किया। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद सीपी जोशी थे, जबकि अध्यक्षता सभापति अनिल ईनाणी ने की।

कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपसभापति सुदर्शन रामपुरिया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में हर्षवर्द्धनसिंह, गौरव त्यागी, पार्षद शैलेन्द्र झंवर और प्रदीप काबरा मंच पर उपस्थित रहे। संस्थान अध्यक्ष रमनलाल ठाडा सहित देवेन्द्र गोठवाल, कैलाशचन्द्र कांवलिया, शिवलाल बाटू, प्रहलाद मेहर, जमनालाल लुहारिया, रमेशचन्द्र ठाडा, राजकुमार तोलम्बिया, कैलाशचन्द्र हरगण और मनीष मेहर ने अतिथियों का स्वागत किया।

समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा ठाकुरजी की महाआरती में शामिल होने के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि सांसद सीपी जोशी ने अपने उद्बोधन में आराध्य देव संत शिरोमणि नामदेव के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाजजनों से संत नामदेव की भक्ति और आदर्शों को अपने जीवन में अंगीकार करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर इन्द्रमल रूणवाल, संदीप टेलर, गोवर्धनलाल तोलम्बिया और शांतिलाल ठाडा सहित समाज के पुरुष, महिलाएं, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी समाजजनों ने भगवान लक्ष्मीनाथ के अन्नकूट महाप्रसाद को ग्रहण किया। समारोह का संचालन पारस टेलर ने किया।

Tags: