तस्वीर में आकोला में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान एफएमजीई परीक्षा पहली बार में उत्तीर्ण करने वाले डॉक्टर मोहम्मद अर्श गौरी और स्थानीय लोग नजर आ रहे हैं।

आकोला। फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) की परीक्षा पहली बार में उत्तीर्ण कर डॉक्टर बनने की उपलब्धि हासिल करने वाले मोहम्मद अर्श गौरी का आकोला में सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उनकी शैक्षणिक उपलब्धि को लेकर सम्मान समारोह का आयोजन दीन मोहम्मद-फ़रीद मोहम्मद तथा रजा ए अमन विकास समिति अंजुमन समिति के सानिध्य में किया गया।

डॉ. मोहम्मद अर्श गौरी ने बताया कि उन्होंने अल्फ़ाराबी कज़ाख राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, अल्माटी से वर्ष 2021-26 के दौरान मेडिकल डिग्री प्राप्त की। इसके बाद 31 अक्टूबर को नेशनल बोर्ड ऑफ एक्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज की ओर से आयोजित फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) की परीक्षा पहली बार में उत्तीर्ण की। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने डॉक्टर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।

इस अवसर पर आकोला में आयोजित समारोह में डॉ. मोहम्मद अर्श गौरी का सम्मान किया गया। समारोह के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश रेगर का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मंसूरी, इश्तियाक मोहम्मद रंगरेज, यूनुस रंगरेज, शोकुर मंसूरी, रिजवान शेख, निसार रंगरेज, आजाद शाह, मेहबूब डायर, आजाद रंगरेज, पिंटू मंसूरी, आशिफ रंगरेज, बाबू दीन नीलगर, अयूब रंगरेज, टीपू सुल्तान और कांग्रेस अल्पसंख्यक नगर राष्ट्रपति रंगरेज फारूक मंसूरी सहित रजा ए अमन विकास समिति अंजुमन समिति आकोला के सदस्य उपस्थित रहे। समारोह में मोहम्मद अर्श गौरी की एफएमजीई परीक्षा में पहली बार मिली सफलता और डॉक्टर बनने की उपलब्धि पर उनका अभिनंदन किया गया।

Tags: