तस्वीर में जीतो लेडीज विंग की सदस्य सौंदर्य कार्यशाला के दौरान समूह में नजर आ रही हैं।

चित्तौड़गढ़। जीतो लेडीज विंग की ओर से ‘सौंदर्य सूत्र’ के अंतर्गत विशेष सौंदर्य एवं स्व-सज्जा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 70 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सेल्फ मेकअप, हेयर स्टाइलिंग तथा त्वचा और बालों की देखभाल से जुड़ी उपयोगी जानकारी हासिल की।

कार्यशाला की वक्ता चित्तौड़गढ़ की जानी-मानी ब्यूटीशियन एवं वेलकम ब्यूटी पार्लर की संचालिका ममता श्रीवास्तव रहीं। उन्होंने महिलाओं को सेल्फ मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, त्वचा एवं बालों के उचित रख-रखाव से संबंधित व्यावहारिक जानकारी दी। उन्होंने दैनिक जीवन में कम समय में स्वयं को बेहतर ढंग से तैयार करने के आसान तरीकों के साथ त्वचा और बालों की देखभाल से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं नवकार मंत्र के साथ हुआ। प्रारंभ में जीतो लेडीज विंग की चेयरपर्सन सुनीता सिसोदिया ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागी महिलाओं ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रस्तुत जानकारी का लाभ उठाया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रियंका ढिल्लीवाल ने किया, जबकि तुषिता सिसोदिया ने धन्यवाद उद्बोधन प्रस्तुत किया। कार्यशाला में जीतो लेडीज विंग की उपाध्यक्ष सुमित्रा श्रीश्रीमाल, अंजू कोठारी, स्वाति छाजेड़, रेखा गलुण्डिया, ऋतु पोखरना सहित अनेक सदस्यों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर जीतो यूथ विंग के चेयरमैन रवी वीरानी, चीफ सेक्रेटरी अक्षत पोखरना तथा कार्यकारिणी सदस्य मिहिर बाघमार की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। ‘सौंदर्य सूत्र’ कार्यशाला महिलाओं के लिए ज्ञान, आत्मविश्वास और स्व-सज्जा से जुड़ी उपयोगी सीख देने वाला आयोजन रहा, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साह और सक्रियता के साथ सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों के लिए डिनर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही कार्यशाला का स्नेहपूर्ण समापन हुआ।

Tags: