बड़ीसादड़ी के विद्यालय परिसर में एयू बैंक द्वारा मिले नए स्कूल बैग और कॉपी-किताबें दिखाते स्कूली बच्चे।

बड़ीसादड़ी में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की शाखा ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के तहत राईंगपुरिया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के 100 विद्यार्थियों को स्कूल बैग और स्टेशनरी सामग्री वितरित की। शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा सामग्री मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।

कार्यक्रम में बैंक की ओर से शाखा प्रबंधक पप्पू आर्य, ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर दीपक बारेठ, ट्रांजैक्शन ऑफिसर विजय मेनारिया एवं बैंक ऑफिसर रूपसिंह मीणा उपस्थित रहे। इसके अलावा रोड़ सिंह राजपूत, शारीरिक शिक्षक मुकेश कुमार मालू, जगदीश चंद्र रावत, शौकीन धाकड़ एवं सुभाष चंद्र सहित अन्य गणमान्यजन भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

इस अवसर पर विद्यालय के संस्था प्रधान ने बैंक प्रबंधन एवं सभी सहयोगकर्ताओं की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा सामग्री उपलब्ध करवाना समाज की भावी पीढ़ी के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। इस प्रकार के सामाजिक सरोकारों से विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलता है और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ता है।

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की बड़ीसादड़ी शाखा की इस सीएसआर पहल के तहत 100 विद्यार्थियों को स्कूल बैग एवं स्टेशनरी सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिससे उन्हें शैक्षणिक गतिविधियों के लिए आवश्यक सामग्री मिली।

Tags: