चित्तौड़गढ़ में जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप प्रताप का प्री-दीवाली सेलिब्रेशन, कपल गेम्स में युगलों ने दिखाया उत्साह
चित्तौड़गढ़ में जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप प्रताप का प्री-दीवाली सेलिब्रेशन उत्साह के साथ संपन्न हुआ। लगभग दो दर्जन युगलों ने भाग लिया। कपल गेम्स में किसने हासिल किया पहला, दूसरा और तीसरा स्थान? जानिए कार्यक्रम की पूरी जानकारी।
चित्तौड़गढ़ में प्री-दीवाली सेलिब्रेशन के दौरान मौजूद जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप के सदस्य.
चित्तौड़गढ़ में जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप प्रताप की ओर से प्री-दीवाली सेलिब्रेशन का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में लगभग दो दर्जन युगलों ने भाग लिया। इस दौरान आयोजित रोचक कपल गेम्स और आपसी मेल-मिलाप ने आयोजन को यादगार बनाया।
ग्रुप अध्यक्ष अनीता भड़क्त्या ने बताया कि कार्यक्रम में दो रोचक कपल गेम्स आयोजित किए गए, जिनमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आनंद उठाया। गेम्स के दौरान युगलों ने अपनी सहभागिता से आयोजन को जीवंत बनाया।
कार्यक्रम में धरमपुर यात्रा के दौरान हुई विभिन्न गतिविधियों और यादगार पलों को भी साझा किया गया। यात्रा में शामिल नहीं हो पाए सदस्यों के साथ यात्रा के अनुभवों पर चर्चा की गई, जिससे सभी सदस्यों को यात्रा से जुड़े संस्मरण जानने का अवसर मिला।
कपल गेम्स में पीयूष एवं सविता जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रेम एवं अंगूरवाला भड़कतिया द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि दिव्या एवं राजीव भड़कत्या ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था लीना कुदाल एवं ज्योति चंडालिया ने संभाली। आयोजन के अंत में अनीता बाबेल ने सभी का आभार जताया। आपसी मेल-मिलाप और उत्साह के साथ प्री-दीवाली सेलिब्रेशन संपन्न हुआ।