चित्तौड़गढ़ में पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा का प्रचार तेज, सांसद जोशी व विधायक आक्या ने की जनसभाएं
चित्तौड़गढ़ में पंचायत चुनाव के प्रचार के बीच सांसद सीपी जोशी और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने विभिन्न वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं कीं। जानिए किन प्रत्याशियों के पक्ष में नेताओं ने ग्रामीणों से मतदान की अपील की।
चित्तौड़गढ़ में पंचायतीराज चुनाव प्रचार के दौरान जनसभा को संबोधित करते भाजपा नेता।
चित्तौड़गढ़ में पंचायतीराज चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। सांसद सीपी जोशी और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने गुरुवार को पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ क्षेत्र का सघन दौरा कर जिला परिषद और पंचायत समिति के विभिन्न वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं कीं। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए दोनों नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं तथा जनकल्याणकारी नीतियों का उल्लेख किया और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
जनसभाओं को संबोधित करते हुए सांसद सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज सुरक्षित हाथों में है। प्रत्येक क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी के परिणामस्वरूप भारत आज चौथे नंबर की अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं, जो निश्चित रूप से अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे।
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में पर्याप्त विकास कार्य कराए जा रहे हैं। निकाय चुनाव में जनता ने सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर भरोसा जताते हुए उत्साह और विश्वास के साथ भाजपा को समर्थन दिया था। इसी तरह पंचायतीराज चुनाव में भी जनता का स्नेह और समर्थन भाजपा को मिलेगा तथा गांव-गांव में विकास, सुशासन और जनकल्याण का कमल खिलेगा।
विधायक आक्या ने कहा कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए अनेक उपाय कर रही है। उन्होंने ग्रामवासियों से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में भारी संख्या में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने का अनुरोध किया।
सभाओं को पंचायत समिति चुनाव प्रभारी चुन्नीलाल गरासिया, जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी और मिठुलाल जाट ने भी संबोधित किया।
इस दौरान विधायक आक्या ने जिला परिषद वार्ड नंबर 17 से प्रत्याशी संतोष जाट और वार्ड नंबर 4 से सीमा गाडरी के समर्थन में जनसभाएं कीं। पंचायत समिति वार्ड नंबर 10 सेमलिया व सहनवा से प्रत्याशी गोपीलाल जटिया, वार्ड नंबर 11 जालमपुरा व शम्भुपुरा से प्रत्याशी रेखा मीणा, वार्ड नंबर 12 अरनियापंथ व शम्भुपुरा से प्रत्याशी भवानी शंकर, वार्ड नंबर 14 सामरी व सिंदवड़ी से प्रत्याशी बेणी गुर्जर, वार्ड नंबर 8 चिकसी व देवरी से प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह राठौड़ और वार्ड नंबर 9 बोजुन्दा व लालजी का खेड़ा से प्रत्याशी गिरीश मौड़ के समर्थन में भी जनसभाएं की गईं।
इसी क्रम में वार्ड नंबर 2 तुम्बड़िया व ओडुन्द से प्रत्याशी ऐश्वर्या शर्मा, वार्ड नंबर 3 सतपुड़ा व नेतावल महाराज से प्रत्याशी प्रेम देवी, वार्ड नंबर 1 नारेला व पुरोहितों का सांवता से प्रत्याशी ओमप्रकाश जटिया, वार्ड नंबर 29 बड़ोदिया व सिरोड़ी से प्रत्याशी संजू बाई तैली, वार्ड नंबर 7 गणेशपुरा व रोलाहेड़ा से प्रत्याशी दुर्गाशंकर चौबिसा, वार्ड नंबर 6 धनेतकलां व डगला खेड़ा से प्रत्याशी कमलेश सुथार और वार्ड नंबर 5 कश्मोर व पाण्डोली से प्रत्याशी श्यामलाल के समर्थन में भी जनसभाएं की गईं।
इस अवसर पर चुनाव संयोजक प्रवीण सिंह राठौड़, अनिल सुखवाल, लालचन्द गुर्जर, रतन डांगी, लीला शंकर सिंह, रवि कल, हेमराज मेघवाल, रामनरेश गाडरी, रमेश गुर्जर, देवीलाल गाडरी, नंद लाल डांगी, रमेश सुथार, मंगनीराम डांगी, गणेश साहू और सीताराम जाट सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित थे।
पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में विभिन्न वार्डों में आयोजित इन जनसभाओं के जरिए भाजपा नेताओं ने जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में ग्रामीणों से मतदान की अपील की।