तीन लोग हाथ जोड़कर बैठे हैं, छबड़ा के विद्यालय में दसवीं बोर्ड गुणवत्ता कार्यशाला के दौरान।

विद्यार्थियों को बेहतर परीक्षा परिणाम दिलाने के साथ उन्हें जिम्मेदार और संस्कारवान नागरिक बनाना भी शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य है। इसके लिए विद्यार्थियों से निरंतर आत्मीय संवाद और विषयों को रोचक ढंग से पढ़ाना आवश्यक है। निरंतर संवाद ही अच्छे परीक्षा परिणामों की आधारशिला है। यह बात झालावाड़ जिला सचिव मुकुट बिहारी यादव ने छबड़ा में आयोजित दसवीं बोर्ड शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन कार्यशाला में कही।

विद्या भारती शिक्षा संस्थान बारां की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 40 विषयाचार्यों ने सहभागिता कर शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार और दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम बेहतर बनाने के विभिन्न पहलुओं पर मंथन किया।

कार्यशाला संयोजक अमृतलाल मीणा एवं जिला प्रचार प्रमुख नीलू कुमार मेहता ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा और झालावाड़ जिला सचिव मुकुट बिहारी यादव ने माँ सरस्वती एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यशाला की प्रस्तावना रखते हुए जिला सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के साथ निरंतर संवाद अच्छे परीक्षा परिणामों की आधारशिला है। विषय को रोचक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने से विद्यार्थियों की रुचि बढ़ती है तथा शिक्षण प्रक्रिया में गुणात्मक सुधार आता है।

कार्यशाला के प्रथम सत्र में पिछली परीक्षा के परिणामों की समीक्षा की गई। साथ ही निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने में बाधक बनने वाले कारकों पर चर्चा हुई। द्वितीय सत्र में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने के सूत्रों, शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन के सफल प्रयोगों और नवाचारों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान विषयाचार्यों ने अपने अनुभव भी साझा किए।

कार्यशाला में प्रबंध समिति अध्यक्ष अशोक कुमार भार्गव, उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता, सचिव नरेंद्र कुमार सोनी, सह सचिव पंकज गालव, प्रधानाचार्य दीनदयाल नागर, नीरज कुमार रावल, माणक चंद वैष्णव एवं लक्ष्मी वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

समापन सत्र में सभी विषयाचार्यों ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम और शत-प्रतिशत प्रथम श्रेणी प्राप्ति का संकल्प लिया। आभार प्रदर्शन एवं शांति मंत्र के साथ कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला में शिक्षकों ने परीक्षा परिणामों की समीक्षा के साथ शिक्षण पद्धति में सुधार, नवाचार और विद्यार्थियों के साथ नियमित संवाद को बेहतर शैक्षिक उपलब्धियों के लिए महत्वपूर्ण विषयों के रूप में रेखांकित किया।

Tags: