बारां के मंदिर में संतों के साथ खड़े विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान की शुरुआत करते दिख रहे हैं।

बारां में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल की संगठनात्मक बैठक रविवार को झालावाड़ रोड स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से हितचिंतक सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत गजनपुरा एसी बालाजी पर विराजमान संत निर्मलदास त्यागी महाराज और जोधपुर से पधारे स्वामी ओम चैतन्य महाराज के आशीर्वाद से हितचिंतक बनाकर की गई।

बैठक में बारां नगर में निवासरत जिला पदाधिकारियों और नगर की पूर्ण टोली के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान आगामी संगठनात्मक योजनाओं और हितचिंतक अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता विहिप जिला मंत्री एवं बारां नगर पालक वीरेंद्र सिंह हाड़ा ने की।

नगर प्रचार-प्रसार प्रमुख रामलखन यादव ने बताया कि बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, हितचिंतक अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने और अधिक से अधिक समाजबंधुओं तक पहुंच बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यकर्ताओं ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों और योजनाओं को लेकर अपने विचार रखे तथा हितचिंतक सदस्यता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अनुशासन और समयपालन के साथ अभियान को प्रत्येक गांव और बस्ती तक पहुंचाने का आह्वान किया। संगठन की ओर से आगामी दिनों में हितचिंतक अभियान को और गति देने तथा अधिक से अधिक समाजबंधुओं को इससे जोड़ने के लिए रूपरेखा के अनुसार कार्य किया जाएगा।

बैठक में विहिप बजरंग दल जिला सुरक्षा प्रमुख पराग वारा, जिला विमर्श प्रमुख नितेश गालव, जिला विधि प्रकोष्ठ प्रमुख राजीव उपाध्याय, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख जीतेन्द्र पिपलानी, जिला विशेष संपर्क प्रमुख माधव, विहिप बारां नगर अध्यक्ष मितेश कोहली, विहिप नगर मंत्री प्रदीप शर्मा, नगर उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, बजरंग दल नगर संयोजक सनी सोनी, नगर सह सुरक्षा प्रमुख मनीष चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के साथ बारां नगर में हितचिंतक सदस्यता अभियान को गांवों और बस्तियों तक पहुंचाने की संगठनात्मक तैयारी शुरू हो गई है।

Tags: