तस्वीर में श्रीसर्राफा संस्थान के पदाधिकारी और कोतवाली थाने के एसएचओ सुरेंद्र सिंह थाना परिसर में नजर आ रहे हैं, जिनके सामने पंखों का डिब्बा रखा है।   

बारां। श्रीसर्राफा संस्थान की ओर से सेवा भावना के तहत थाना कोतवाली पुलिस को चार सीलिंग पंखे भेंट किए गए। संस्थान के अध्यक्ष कपिल पोरवाल की अगुवाई में थाना कोतवाली पहुंचकर एसएचओ सुरेंद्र सिंह को ये पंखे सौंपे गए।

संस्थान के प्रवक्ता आशीष सोनी ने बताया कि इस सहयोग में जितेंद्र ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड, पीयूष गर्ग, स्व. शशिकांत मराठा की पुण्य स्मृति में तथा राजेंद्र सोनी श्रीजी ज्वैलर्स की सहभागिता रही।

आशीष सोनी ने बताया कि श्रीसर्राफा संस्थान ने जनसेवा का संकल्प लेकर निरंतर हर क्षेत्र में पुनीत कार्य किए हैं। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को चार सीलिंग पंखे भेंट किए गए।

इस अवसर पर संस्थान के महामंत्री गिरीश मूंदड़ा, पीयूष गर्ग, कोषाध्यक्ष जितेंद्र सोनी एवं प्रवीन मराठा भी उपस्थित रहे। संस्थान की ओर से किए गए इस सेवा कार्य के दौरान सहयोगकर्ताओं और पदाधिकारियों की सहभागिता रही।

Tags: