तस्वीर में बारां रेलवे स्टेशन परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई करते लोग दिखाई दे रहे हैं।

गांधी जयंती के अवसर पर बारां नागरिक सहकारी बैंक की ओर से ‘विकसित भारत जन सेवा अभियान’ के तहत बारां रेलवे स्टेशन परिसर में स्वच्छता एवं सामुदायिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैंक प्रबंधन और कर्मचारियों ने स्टेशन परिसर में सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया।

अभियान के दौरान बैंक के पदाधिकारियों एवं स्टाफ सदस्यों ने बारां रेलवे स्टेशन परिसर, प्रतीक्षालय और आसपास के सार्वजनिक क्षेत्रों से कचरा एकत्र कर सफाई की। साथ ही आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

बैंक के अध्यक्ष हरगोविंद जैन ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि हमारे दैनिक जीवन का संस्कार होना चाहिए। विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक और संस्था की सामुदायिक भागीदारी अनिवार्य है।

स्वच्छता एवं सेवा कार्यक्रम में बैंक के अध्यक्ष हरगोविंद जैन, संचालक सुनील की टक्कर, संचालक अश्विनी बंसल, संचालिका श्रीमती तारा अग्रवाल तथा बैंक के महाप्रबंधक कमलेश माहेश्वरी सहित बैंक के समस्त अधिकारी व कर्मचारी सक्रिय रूप से मौजूद रहे। बारां रेलवे स्टेशन पर हुआ यह श्रमदान कार्यक्रम स्वच्छता और सामुदायिक सेवा के प्रति संस्थागत भागीदारी का संदेश लेकर सामने आया।

Tags: