तस्वीर में बाएं से आहान पौराणिक और शौर्यांवी पौराणिक नजर आ रहे हैं, जो शूटिंग खेल से जुड़े हैं।   

बारां। शहर के मांगरोल बाईपास स्थित एक निजी स्कूल में अध्ययनरत भाई-बहिन आहान और शौर्यांवी पौराणिक ने 70वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर जिले और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। दोनों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है।

शौर्यांवी पौराणिक ने बालिका वर्ग अंडर-14 की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। अब वह आबू रोड, सिरोही में आयोजित होने वाली शूटिंग प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

वहीं आहान पौराणिक ने अंडर-14 शतरंज प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन भरतपुर जिले के डीग में होगा।

शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी कमलेश पौराणिक के पुत्र ईशू पौराणिक के पुत्र आहान और पुत्री शौर्यांवी की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शहर के क्रीड़ा जगत से जुड़े सभी खिलाड़ियों एवं कोच और रात्रि चौपाल मंडल के सदस्य आनंद बंसल, दिनेश बंसल, भानू पोरवाल, एड. सुरेश शर्मा, राजेंद्र पंडित, संजय शर्मा, दिलीप चौबे, हेमंत गुप्ता, नरेश सोमानी, अंबरीश शर्मा, बारां व्यापार महासंघ के जिला अध्यक्ष योगेश बाटा, भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रांतीय प्रचार प्रमुख राजेंद्र शर्मा तथा नगरवासियों ने राज्य स्तर पर भी दोनों के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के बाद शौर्यांवी और आहान का राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन उनकी खेल उपलब्धि को अगले स्तर तक ले गया है। अब शौर्यांवी शूटिंग में आबू रोड, सिरोही और आहान शतरंज में डीग में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Tags: