मनिहारा धाम में बैकुंठी चौदस कार्यक्रम के दौरान महिलाएं सजे हुए दीपों के साथ दिख रही हैं।   

बारां। बैकुंठी चौदस के अवसर पर अग्रवाल नारी शक्ति की ओर से कोटा रोड स्थित मनिहारा धाम में दीपदान एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संस्थापिका मंजू गर्ग और अध्यक्ष उर्मिला बंसल के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने दीपदान के साथ रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया।

इस दौरान महिलाओं ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से दीपदान किया। कार्यक्रम में मनोरंजक और रचनात्मक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। अग्रवाल नारी शक्ति की महामंत्री हेमलता गर्ग ने बताया कि दीपक बनाओ प्रतियोगिता में महिलाओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मीडिया प्रभारी नीतू गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में सीमा अग्रवाल ने प्रथम और दीप्ति अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में मीना मंगल, स्वाती जालवाड़ी, रेना अग्रवाल, दमयंती बंसल, श्यामा गोयल, शकुंतला गोयल, अलका जिंदल एवं मनीषा जिंदल उपस्थित रहीं। सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। बैकुंठी चौदस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में दीपदान के साथ महिलाओं की रचनात्मक प्रतिभा को भी मंच मिला।

Tags: