तस्वीर में फिल्ममेकर सुकुमार काले रंग की शर्ट पहने हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।   

‘वन्दे मातरम्’ के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार को अटरू ब्लॉक में राष्ट्रव्यापी ‘नमामि भारतम्’ सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के मार्गदर्शन में आदर्श विद्या मन्दिर अटरू के नेतृत्व में हुए इस आयोजन के दौरान विभिन्न विद्यालयों में एक साथ ‘वन्दे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया।

मुख्य कार्यक्रम पुरानी धानमंडी, अटरू में आयोजित किया गया, जिसमें कस्बे के राजकीय एवं निजी विद्यालयों के पांच हजार से अधिक छात्र-छात्राओं, आचार्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सहभागिता की। निर्धारित समय पर उपस्थित जनसमुदाय ने एक साथ सम्पूर्ण ‘वन्दे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया और राष्ट्रभाव एवं सांस्कृतिक एकात्मता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में भाजपा नेता व वार्ड पार्षद कुलदीप त्यागी मुख्य अतिथि रहे। देवेन्द्र कुमार सिरोहिया, सेवानिवृत्त कानूनगो एवं मोहनलाल टेलर, सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं विद्या भारती बारां के जिला सेवा प्रमुख घांसीलाल मेघवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया।


 


मुख्य वक्ता घांसीलाल मेघवाल ने ‘वन्दे मातरम्’ की ऐतिहासिक यात्रा, स्वतंत्रता संग्राम में उसकी भूमिका तथा राष्ट्रीय चेतना में उसके महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजक आचार्य जितेन्द्र सिंह ने आयोजन से संबंधित जानकारी दी।

कार्यक्रम की भूमिका एवं मंच संचालन से जुड़े दायित्वों के पश्चात आदर्श विद्या मन्दिर अटरू के प्रधानाचार्य सत्यनारायण पांचाल ने सभी अतिथियों, विद्यालयों, आचार्य-दीदी, प्रबन्धन समिति, विद्यार्थियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी राजकीय व निजी विद्यालयों व महाविद्यालयों के निदेशक व प्रधानाचार्यो के प्रति भी आभार जताया।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य-दीदी एवं प्रबन्धन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। अटरू ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों में एक साथ गूंजा ‘वन्दे मातरम्’ राष्ट्रभक्ति, एकता एवं सांस्कृतिक चेतना का संदेश लेकर आया।

Tags: