तस्वीर में बाईं ओर मंजू गर्ग और दाईं ओर पीयूष गर्ग नजर आ रहे हैं।   

बारां। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के कार्य में सक्रियता लाने और शिथिल पड़ी गतिविधियों को पुनः संचालित करने की दिशा में प्रदेश पदाधिकारियों ने बारां जिले में वैश्य महासम्मेलन के जिला पदाधिकारियों का पुनर्गठन किया है। श्रीमती मंजू गर्ग को जिलाध्यक्ष और पीयूष गर्ग को युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। दोनों को समाज के सभी घटकों में आपसी समन्वय बनाए रखने, वैश्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह आयोजित करने, समाज में शिक्षा का प्रसार करने तथा व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

नवगठित टीम में पूर्व जिलाध्यक्ष ललितमोहन खण्डेलवाल को पुनः तीनों घटकों का जिला संरक्षक तथा वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यशभानु कुमार जैन को प्रदेश उपाध्यक्ष और अशोक कुमार बंसल को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। वहीं श्रीमती नीतू गर्ग को महिला टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष तथा भानू कुमार पोरवाल को युवा टीम में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है।

प्रदेश महामंत्री गोपाल गुप्ता और महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती चारू गुप्ता ने दोनों पदाधिकारियों को एक सप्ताह में अपनी कार्यकारिणियां घोषित कर जयपुर कार्यालय को सूचित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही तीनों संगठनों के बीच आपसी समन्वय बनाए रखने और वैश्य समाज की एकता के लिए कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश पदाधिकारियों ने निर्देश देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की युवा, महिला और मुख्य शाखा पूरे जिले में 5000 वैश्य मित्र बनाकर संगठन को कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्रों तक स्थापित करेंगे। सभी वैश्य मित्र ऑनलाइन बनाए जाएंगे।

कमलेश विजयवर्गीय अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष और सुरेश गोयल महामंत्री पद पर यथावत बने रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन शीघ्र ही, सम्भवतः 16 अक्टूबर को, जिला स्तरीय नवरात्रा डांडिया कार्यक्रम आयोजित करने पर विचार कर रहा है। इस वर्ष विशाल डांडिया आयोजन भी किया जाएगा।

Tags: