तस्वीर में बाईं ओर घुटनों के बल बैठी महिला नीतू गुप्ता के साथ अग्रवाल जागृति संगठन की अन्य सदस्य बारां के मंदिर परिसर में दान किए गए स्टूल और कूलर के साथ नजर आ रही हैं।

बारां में सावन माह के पावन अवसर पर अग्रवाल जागृति संगठन ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सेवा कार्य किया। संगठन की ओर से 12 मंदिरों में पांच-पांच स्टूल उपलब्ध करवाए गए। इसके साथ ही खाकी बाबा के बगीचे में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक कूलर भी भेंट किया गया।

अग्रवाल जागृति संगठन की अध्यक्षा नीतू गुप्ता ने बताया कि सावन माह में मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिरों में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था। श्रद्धालुओं की इसी समस्या को देखते हुए संगठन ने सभी 12 मंदिरों में पांच-पांच स्टूल उपलब्ध करवाए हैं, ताकि पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु सुविधापूर्वक बैठ सकें।

संगठन की महामंत्री मधु गोयनका ने बताया कि संस्था का उद्देश्य धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना है।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष बबली अग्रवाल, हेमलता गर्ग, शीला सिंगल नमक, आशा गुप्ता, प्रियंका गोयल और दमयन्ती बंसल सहित संगठन की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। संगठन की ओर से किए गए इस सेवा कार्य की श्रद्धालुओं ने सराहना की।

Tags: